×

UP Politics: योगी सरकार पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- गुंडागर्दी को मौन समर्थन

UP Politics: उन्होने कहा कि लखीमपुर की घटना के बाद अब मेरठ में भाजपा नेता ने थार गाड़ी से युवक की कुचल कर हत्या कर दी। मेरठ के परीक्षितगढ़ में भी स्कूटी सवार दो दोस्तों को भाजपा नेता ने कुचल दिया।

Anant kumar shukla
Published on: 31 Jan 2023 12:44 PM GMT
Union Budget 2023
X

Akhilesh Yadav (Social Media)

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में अराजकता फैलाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना। भाजपा सरकार किसान की आय दुगनी नहीं कर सकती। नौजवानों को रोजगार नहीं दे सकती। लेकिन भाजपा के मंत्री और उनके नेता किसानों को बीच सड़क रौंद सकते हैं। भाजपा नेता सत्ता के अहंकार में बेलगाम होते जा रहे हैं।

उन्होने कहा कि लखीमपुर की घटना के बाद अब मेरठ में भाजपा नेता ने थार गाड़ी से युवक की कुचल कर हत्या कर दी। मेरठ के परीक्षितगढ़ में भी स्कूटी सवार दो दोस्तों को भाजपा नेता ने कुचल दिया।

सत्ता संरक्षित दबंगों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। कन्नौज में सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के लिए गई राजस्व टीम पर पथराव किया गया। इसमें कई राजस्व कर्मी घायल हो गए हैं। इससे पहले कन्नौज में प्रशासन और भाजपा नेताओं के कारण शाक्य समाज के एक व्यक्ति की हत्या हो गई।

सरकार खुद साजिश कर हत्याएं करवा रही है

भाजपा सरकार में लगातार प्रशासन खुद साजिश करके हत्याएं और हमले करवाता है। भाजपा नेताओं के गुंडे गुंडागर्दी करते हैं और उस गुंडागर्दी को प्रशासन अपनी मूक सहमति देता है। अभी पिछले दिनों ही जब एक यज्ञ में भाग लेने पर ऐसे ही अभद्र आचरण का प्रदर्शन भाजपाइयों ने किया था।

सपा द्वारा कराए कार्यों को बर्बाद कर रही भाजपा-अखिलेश यादव

भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। पुलिस तंत्र को सक्रिय करने के लिए समाजवादी सरकार में जो कदम उठाए गए उन्हें भाजपा सरकार में बर्बाद कर दिया गया। समाजवादी पार्टी के जौनपुर से विधायक लकी यादव के करीबी को गोली मारी गई। झांसी में 30 वर्षीय व्यापारी की सिर कूच कर हत्या कर दी गई।

पुलिस को खुली चुनौती दे रहे चोर

हालत यह है कि पुलिस को चोर भी खुली चुनौती देने लगे है। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में एक व्यापारी की दुकान में 9वीं बार चोरी हुई। अभी 26 जनवरी को चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। दिबियापुर थाना क्षेत्र में एक रात में पांच घरों में चोरी हो गई। ये घटनाएं बताती है कि प्रदेश में भाजपा राज में किसी का जीवन सुरक्षित नहीं रह गया है। भाजपा नेता ही जब अपराधों में संलिप्त हों तो फिर पुलिस तंत्र क्या करें। प्रशासन का राजनैतिक दुरूपयोग कर भाजपा इतिहास में एक काला अध्याय लिख रही है। जनता इससे अब छुटकारा चाहती है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story