Samajwadi Party: अखिलेश यादव का सरकार पर बड़ा हमला, कहा किसानों का हो रहा शोषण

Samajwadi Party: अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पूर्व जनता से छुट्टा पशुओं की समस्या खत्म करने का वादा किया था। जनता से वोट लेकर भाजपा अपने वादे से मुकर रही है।

Anant kumar shukla
Published on: 16 Jan 2023 12:06 PM GMT
Akhilesh Yadav attacks BJP government
X

Akhilesh Yadav attacks BJP government (Social Media)

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में किसान का हर तरह से शोषण हो रहा है। अन्नदाता से किए गए सारे वादे खोखले साबित हुए हैं। वोट लेने के लिए किसानों को तमाम लुभावने सपने दिखाकर भाजपा ने उन्हें अपने हाल पर भटकने के लिए खुला छोड़ दिया है।

मिथ साबित हुई योजनाएं

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों का कर्जमाफी, बिजली में राहत, आय दुगनी करने का वादा भुला दिया। किसानों को उम्मीद थी कि उन्हें उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मिलेगा। किसानों को गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान होगा लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। इस सरकार में किसानों के नलकूप खराब पड़े हैं।

टमाटर के गिरे भाव से किसान परेशान

उन्होने कहा कि कन्नौज में किसान आलू के बाद टमाटर के गिरे भाव से परेशान हैं। ठंड में टमाटर के पौधों को बचाने के लिए बार-बार दवा के छिड़काव से फसल की लागत बढ़ गई है। बाजार में टमाटर की कीमतें किसानों को रूला रही है। चंदौली, बलरामपुर आदि जनपदों में बहुत धीमी गति से धान की खरीद हो रही है। अधिकांश क्रय केन्द्रों में किसानों को भटकाने की शिकायतें मिल रही है।

छुट्टा पशुओं से किसान परेशान

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पूर्व जनता से छुट्टा पशुओं की समस्या खत्म करने का वादा किया था। जनता से वोट लेकर भाजपा अपने वादे से मुकर रही है। किसान ठंड में पूरी-पूरी रात खेतों में जागकर रखवाली करता है। छुट्टा पशु किसान की फसल बर्बाद कर रहे हैं। गौशालाओं में गोमाता की और भी दुर्दशा हो रही है। बड़ी संख्या में गायों की मौतें हो गई है। सांड़ों के हमलों से लोगों की जाने जा रही हैं। कितने ही निर्दोश मारे गए हैं।

भ्रष्टाचार चरम पर

उन्होने कहा कि किसानों के हितों की तमाम कथित योजनाओं में भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सरकार के आदेशों-निर्देशों की धज्जियां खुद उनके अधीनस्थ अधिकारी, कर्मचारी उड़ा रहे हैं। भाजपा सरकार केवल चुनाव की तैयारियों में ही व्यस्त रहती है। उसे जनता की समस्याओं और किसानों से हमदर्दी कभी नहीं रही है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story