×

सपा सुप्रीमो अखिलेश बोले- खुद इतिहास बन जाऐंगे इतिहास को मिटाने वाले

Gagan D Mishra
Published on: 22 Oct 2017 10:53 AM GMT
सपा सुप्रीमो अखिलेश बोले- खुद इतिहास बन जाऐंगे इतिहास को मिटाने वाले
X

मेरठ: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव सिवाल खास से पूर्व विधायक गुलाम मौहम्मद की बेटी और दामाद को आर्शीवाद देने मेरठ पहुंचे। इस दौरान पूर्व सीएम अखिलेश यादव प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। ताज महल को लेकर विधायक संगीत सोम द्वारा दिए गए बयान पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि इतिहास को मिटाने की बात करने वाले खुद इतिहास बन गए।

बीजेपी पर हमला

—पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग इतिहास को बदलना चाहते, लेकिन बदल नही पाऐंगे।

—ताजमहल की पूरी दुनिया में भारत की पहचान है। यह पर्यटन के हिसाब से राजस्व देने वाली धरोहर है। उसे न तो मिटाया जा सकता है और न ही बदला जा सकता है।

—उन्होने कहा कि निकाय चुनाव फिलहाल वह अकेले ही लडेंगे। गुजरात चुनाव को लेकर बीजेपी की हालत खराब है।

केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन वाली सरकार

—उन्होने कहा कि केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है। ध्यान हटाने के लिए ऐसे मुद्दे लाए जा रहे है।

—नोटबंदी और जीएसटी से देश का विकास रूक गया है। व्यापारी और किसान परेशान हो गए है।

—इस दौरान उन्होने अयोध्या मंदिर पर कहा कि यह सब कुछ देश का कानून तय करेगा। उन्होने कहा कि किसानों का कर्ज माफ नही हुआ। भ्रष्टाचार भी कम नही हुआ है।

मजबूती से लडेंगे निकाय चुनाव

—दोपहर को निजी विमान से परतापुर हवाई पट्टी पर उतरने के बाद सपा सरकार के पूर्व सीएम अखिलेश यादव सड़क मार्ग से फैज-ए-आम काॅलेज में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे।

—रास्ते में सपाइयों ने कई जगह अखिलेश यादव का स्वागत किया। भारी संख्या में भीड सडकों पर मौजूद रही। इस दौरान कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी उनकी सुरक्षा में तैनात रहे।

—पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश में होने वाले निगम और निकाय चुनाव समाजवादी पार्टी अपने बूते पर लड़ेगी। इसमें किसी अन्य दल से सहयोग नहीं लिया जाएगा।

—वहीं गुजरात में होने चुनावों में उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात कही। उन्होंने साफ कहा कि यदि इसके लिए उन्हें गुजरात जाकर भी प्रचार करना पड़ा तो वह पीछे नहीं हटेंगे।

—प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मुद्दे पर फेल्योर साबित हो चुकी है।

Gagan D Mishra

Gagan D Mishra

Next Story