×

Akhilesh Yadav Birthday: सपा के रंग में रंगे BSP के बागी विधायक, अखिलेश के जन्मदिन पर काटा केक

Akhilesh Yadav Birthday: श्रावस्ती में बसपा के बागी विधायक असलम रायनी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कार्यालय पहुंचे।

Anurag Pathak
Report Anurag PathakPublished By Chitra Singh
Published on: 1 July 2021 11:28 AM GMT
Akhilesh Yadav Birthday
X

केक काटते कार्यकर्ता

Akhilesh Yadav Birthday: पिछले कई महीनों से चल रही अफवाहों पर श्रावस्ती के बसपा बागी विधायक (BSP MLAs) ने विराम लगाते हुए सपा के रंग में रंगे नजर आए। सपा कार्यालय पहुंचकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की लंबी उम्र की दुआ मांग कर केक काटकर जन्मदिन मनाया।

इस दौरान विधायक के सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे। सभी ने एक साथ सपा का नारा लगाकर साबित कर दिया कि अब वह सपा में आ गए हैं। इस मौके पर उन्होंने ओवैसी (Owaisi) पर तंज कसते हुए जनता से अपील की कि बाहरी नेताओं से होशियार रहें। वे यूपी में बिहार वाली स्थिति न होने दें ।

आज यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन है । इसको लेकर पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। श्रावस्ती में बसपा के बागी विधायक असलम रायनी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कार्यालय पहुंचे और उन्होंने सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही 2022 में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में यूपी में सरकार बनाने की ईश्वर से प्रार्थना की ।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story