×

Akhilesh Yadav Birthday: कुशीनगर में सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का खास अंदाज में मनाया जन्मदिन

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और पौधरोपण करके अखिलेश यादव के सुखद जीवन की कामना की

Anita Rai
Report Anita RaiPublished By Divyanshu Rao
Published on: 1 July 2021 12:09 PM GMT
Akhilesh Yadav Birthday
X

अखिलेश यादव का जन्मदिन मानते सपा कार्यकर्ता

Akhilesh Yadav Birthday: कुशीनगर में जिला मुख्यालय के निकट समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया भवन पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का जन्मदिन सपा के कार्यकर्ताओं ने केट काटकर मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और पौधरोपण करके अखिलेश यादव के सुखद जीवन की कामना की। जिला कार्यालय पर जुटे कार्यकर्ताओं ने 2022 में वर्तमान की प्रदेश सरकार को उखाड़ फेक सपा सरकार बनाने का संकल्प भी लिया।

केक काटकर और पौधरोपण करके मनाया जन्मदिन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर आयोजित सभा में जुटे कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अपने नेता अखिलेश यादव के स्वस्थ जीवन की कामना की । इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने परिसर में पौधरोपण भी किया। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष डा. मनोज कुमार यादव ने कहा कि साम्प्रदायिक शक्तियों से मुकाबला सिर्फ व सिर्फ अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी ही कर सकती है। उन्होंने आगे कहा कि हम अखिलेश यादव की अच्छे स्वास्थ्य और लम्बी उम्र हो, यही कामना कर रहे हैं ।

अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर पौधेरोपण करते सपा कार्यकर्ता


मनोज यादव ने सपा सरकार की गिनाई उपलब्धियां

जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने इस कार्यक्रम में सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया औऱ कहा कि 2022 में सपा सरकार बनाने का अखिलेस यादव ने संकल्प लिया है। समाजवादी पार्टी के एमएलसी (MLC) राम अवध यादव ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि अखिलेश यादव की लंबी उम्र हो, यही हम सबकी कामना है। राम अवध यादव प्रदेश सरकार की विफलताओं को गिनाते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा। राम अवध यादव ने कहा कि यूपी की बीजेपी सरकार फेल साबित हुई है। उन्होंने 2022 में सपा सरकार बनाने के लिए गांव गांव में जाने का कार्यकर्ताओं से संकल्प भी दिलवाया।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story