×

Akhilesh Yadav: सीएम योगी ने अखिलेश को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई, ट्वीट में "सुदीर्घ जीवन की कामना"

सीएम योगी ने ट्विट में लिखा है कि "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई।" प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।"

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 1 July 2021 8:03 AM GMT (Updated on: 1 July 2021 8:20 AM GMT)
CM Yogi calls Akhilesh and wishes him a happy birthday
X

सीएम योगी ने अखिलेश को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई: फोटो- सोशल मीडिया

Akhilesh Yadav: आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन है। इस मौके पर सपा कार्यकर्ता जगह-जगह अपने नेता अखिलेश यादव का जन्मदिन मना रहे हैं। लोग गरीबों को भोजन, दूध और फल बाँट रहे हैं है और उनके दीर्घायु की कामना कर रहे हैं। प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दिया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव को फोन कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ट्वीट कर अखिलेश यादव को जन्म दिन शुभकामनाएं दी हैं। सीएम योगी ने ट्विट में लिखा है कि "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई।" प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।"


सीएम योगी ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं: फोटो- सोशल मीडिया

जन्मदिन पर भी बीजेपी की उत्तर प्रदेश सरकार पर बोला हमला

राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज अपने जन्मदिन के अवसर पर भी बीजेपी पर हमला बोलने से नहीं चूके। आज नेशनल डॉक्टर्स डे के मौके पर उन्होंने बीजेपी की उत्तर प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया। अखिलेश ने एक ट्वीट कर कहा कि "नेशनल डॉक्टर्स डे' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कोरोना काल में जबकि बीजेपी सरकार बुरी तरह नाकाम है, डॉक्टरों ने ही आगे आकर मोर्चा संभाला है, उन्हें चतुर्दिक सुरक्षा देना सरकार का दायित्व है। डॉक्टर जीवन की आशा का दूसरा नाम होता है।"



Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story