×

CM अखिलेश के जन्मदिन पर इन्हें मिला तोहफा, 42 कैदी जेल से हुए रिहा

By
Published on: 1 July 2016 9:42 AM GMT
CM अखिलेश के जन्मदिन पर इन्हें मिला तोहफा, 42 कैदी जेल से हुए रिहा
X

लखनऊ: यूपी के सीएम अखिलेश यादव के 43वें जन्मदिन के मौके पर शुक्रवार को राज्य के जेलों में बंद 42 बंदियों को रिहा किया गया। इनमें कई ऐसे भी कैदी हैं जिनकी समय पूर्व रिहाई के लिए लाइसेंस जारी किया गया है। सीएम अखिलेश के जन्मदिन के अवसर पर कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया बंदियों की रिहाई का ब्यौरा देंगे।

ये हैं भाग्यशाली, जिन्हें मिली आजादी

-फतेहपुर जिले के जहानाबाद कस्बा निवासी सतीश सेंट्रल जेल फतेहगढ़ में बंद हैं।

-गुरुवार को उसकी रिहाई के लिए विशेष सचिव कारागार सत्येन्द्र कुमार सिंह ने सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लाइसेंस भेजा।

-70 वर्षीय बंदी सतीश की पत्नी शशि बाजपेयी को उसका अभिभावक नियुक्त किया गया है।

कई कैदियों की रिहाई के लिए लाइसेंस जारी

-भाग्यशालियों की सूची में सतीश ही नहीं बल्कि संभल के गुन्नौर थाना क्षेत्र का प्रेमी भी हैं जो केंद्रीय कारागार बरेली में बंद है।

-बरेली के अधीक्षक को शासन ने उसका लाइसेंस भेजा है।

-बरेली जेल में ही बंद संभल के गुन्नौर निवासी जानकी की रिहाई के लिए भी लाइसेंस जारी किया गया गया है।

-हरिद्वार निवासी बंदी अशोक कुमार और आगरा जिला जेल में बंद आगरा सदर निवासी महिला बंदी बबली के लिए भी लाइसेंस जारी किया गया है।

Next Story