TRENDING TAGS :
Akhilesh Yadav Birthday: सपाइयों ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, कार्यक्रम में जमकर टूटे कोरोना नियम
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा अखिलेश यादव का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ती नजर आई।
कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन
Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav Birthday) का आज (1 जुलाई) जन्मदिन है. ताजनगरी में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा अखिलेश यादव का जन्मदिवस धूमधाम व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सपा कार्यालय पर सपाइयों ने कार्यक्रम का आयोजन कर केक काटकर और मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम में भारी संख्या में सपाई मौजूद रहे। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ाई गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाने के दौरान उत्साहित समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना पूरी तरह भूल गए। कार्यक्रम के दौरान अधिकांश समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता बिना मास्क लगाए एक दूसरे को केक खिलाते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान सपाइयों की भीड़ कार्यालय में भरी रही, जहां कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल गए।
100 ब्राम्हण युवाओं ने ली पार्टी की सदस्यता
सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ब्राह्मण समाज के 100 युवकों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार की मौजूदगी में 100 युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। पार्टी पदाधिकारी मान रहे हैं कि आगामी चुनाव में इसका बड़ा फायदा पार्टी प्रत्याशियों को मिलेगा।
कोविड से मरे लोगों के परिवार को एक महीने का राशन देंगे सपाई
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गरीब परिवारों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाएं हैं। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि कोरोना संक्रमण से जिन गरीब लोगों की मौत हुई है समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उन परिवारों को 1 महीने का राशन प्रदान करने का काम करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि 2022 का चुनाव जीतकर वे अखिलेश यादव को जन्मदिन का गिफ्ट देंगे।