×

Akhilesh Yadav Birthday: सपा कार्यकर्ताओं ने गरीबों को बांटे दूध और फल, कहा- फिर से बनेगी सपा सरकार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज जन्म दिन है। उनके 48वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गरीबों के बीच जाकर उन्हें दूध और दूसरी खाने वाली चीजों का वितरण किया।

Sarfaraz Warsi
Published on: 1 July 2021 1:12 AM GMT
SP workers distributed milk and fruits to the poor, said- SP government will be formed again
X

शाफे जुबेरी, जिलाध्यक्ष, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड: फोटो- सोशल मीडिया  

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज जन्म दिन है। उनके 48वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गरीबों के बीच जाकर उन्हें दूध और दूसरी खाने वाली चीजों का वितरण किया। सपा कार्यकर्ता बाराबंकी जिले में यंग स्ट्रीम स्कूल के पीछे झुग्गी झोपड़ियों में गरीबों के बीच पहुंचे और दूध एवं खाद्य पदार्थ बांटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष की दीर्घायु की कामना की।

इस मौके पर सपाइयों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर समाजवादी पार्टी की सरकार बने और उत्तर प्रदेश की बागडोर अखिलेश यादव के हाथ में आए। जिससे उत्तर प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो सके। इस दौरान मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शाफे जुबेरी, जिला उपाध्यक्ष डॉ सिद्धार्थ यादव सोनू, जिला उपाध्यक्ष देव सिंह आशु, जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह राजा, जिला महासचिव रोहित कश्यप, नगर अध्यक्ष बाराबंकी मुकुल बाल्मीकि, जिला सचिव धीरेंद्र यादव धीरू, मीडिया प्रभारी सलमान वारसी समेत कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


सपा कार्यकर्ताओं ने गरीबों को बांटे दूध और फल: फोटो- सोशल मीडिया


मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शाफे जुबेरी ने कहा

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष माननीय शाफे जुबेरी ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन है। उसी को लेकर आज हम लोग गरीबों में दूध और दूसरी खाने की चीजों का वितरण कर रहे हैं। शाफे जुबेरी के मुताबिक लॉकडाउन के समय गरीबों की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। सरकार उस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। ऐसे में हमने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर कोई बड़ा आयोजन करने के बजाय यहां पर गरीबों के बीच जाया जाए और उनकी आवश्यकता की चीजों को उन तक पहुंचाया जाए।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story