×

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव से पहले अखिलेश को बड़ा झटका, CM योगी के डिनर पार्टी में पहुंचे शिवपाल, ओपी राजभर

Presidential Election 2022: एनडीए के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दौरे पर हैं। द्रौपदी मुर्मू एनडीए के विधायकों से वोट मांगने आई हुई हैं।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 8 July 2022 4:14 PM GMT (Updated on: 8 July 2022 4:42 PM GMT)
NDA candidate Draupadi Murmu attended CM Yogis dinner party in Lucknow, Shivpal, OP Rajbhar
X

एनडीए के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू -सीएम योगी आदित्यनाथ-अखिलेश यादव: Photo - Newstrack

Lucknow: राष्ट्रपति के चुनाव (Presidential Election 2022) से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति (Uttar Pradesh Politics) में एक बार फिर से बड़ी हलचल मच गई है। एनडीए के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (NDA candidate Draupadi Murmu) आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दौरे पर हैं। द्रौपदी मुर्मू एनडीए के विधायकों से वोट मांगने आई हुई हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के द्वारा मुख्यमंत्री आवास पर विधायकों के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया गया है। जिनमें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) और ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) के पहुंचने से यूपी की सियासत में एक बार फिर से गर्मा गई है।

शिवपाल और ओपी राजभर अखिलेश यादव से चल रहे नाराज

शिवपाल और ओपी राजभर दोनों अखिलेश यादव से नाराज हैं और यही वजह है कि गुरुवार को विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Opposition candidate Yashwant Sinha) जब समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर पहुंचे तो यह दोनों नेता नदारद थे।

ओपी राजभर- शिवपाल यादव: Photo - Social Media

सीएम योगी के डिनर पार्टी में पहुंचने के बाद अब या कहा जा सकता है कि शिवपाल और राजभर एनडीए प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू को अपना वोट दे सकते हैं। क्योंकि सपा से इनकी दूरी और बीजेपी से बढ़ती नजदीकियों का फायदा कहीं न कहीं वोट में तब्दील हो सकता है। शिवपाल यादव यूपी विधानसभा चुनाव के बाद से ही अखिलेश से नाराज चल रहे हैं लेकिन ओम प्रकाश राजभर की उनकी कई दौर की मुलाकात हो चुकी है।

एमएलसी चुनाव से शुरू हुआ मनमुटाव

एमएलसी चुनाव से शुरू हुआ मनमुटाव लोकसभा उपचुनाव में हार के बाद एकदम खुलकर सामने आ गया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) ओपी राजभर द्वारा की जा रही बयानबाजी से नाराज बताए जा रहे हैं। यही वजह है कि उन्हें कल हुई बैठक में नहीं आमंत्रित किया गया था।

ऐसे में अब ओमप्रकाश राजभर समेत उनकी पार्टी के छह विधायक और शिवपाल यादव को मिलाकर कुल 7 विधायकों का वोट द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में जा सकता है। विपक्ष की ओर से जिस दल के नेता को और सीएम योगी की डिनर पार्टी में बुलाया गया था उनमें राजा भैया का भी नाम शामिल है। राजा भैया की पार्टी के दो विधायक हैं हालांकि राजा भैया पहले से ही बीजेपी के खेमे में खड़े नजर आते हैं लेकिन अब शिवपाल और राजभर के आने से कहीं न कहीं इसे अखिलेश यादव के लिए एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा सकता है।

रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया जब मुख्यमंत्री आवास से निकले तो उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरी तरीके से दौपदी मुर्मू जी का समर्थन करती है उन्होंने कहा कि भोज में शिवपाल यादव ओमप्रकाश राजभर भी शामिल थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच की वह सराहना करते हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story