×

जश्न-ए-आजादी: डॉ आंबेडकर- लोहिया के दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ें - अखिलेश यादव

Anoop Ojha
Published on: 15 Aug 2018 6:48 AM GMT
जश्न-ए-आजादी: डॉ आंबेडकर- लोहिया के दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ें - अखिलेश यादव
X

लखनऊ: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 72 वें स्वतंत्रता दिवस पर पार्टी कार्यालय पर झंडा रोहण किया। इस अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में अपने भाषण में अखिलेश यादव ने कहा आज महात्मा गांधी और शीहीदों को याद करने का दिन है जिन के बलिदान से आज़ादी मिली। महात्मा गांधी ने लोगों को जागरूक किया। जिन सपनों को ले कर आज़ादी मिली उन्हें कैसे पूरे करें लोगों परवाह नहीं की। उन्होंने कहा दुनिया के दूसरे देश कितना आगे बढ़ गए, सामाजिक न्याय को और आगे बढ़ाने का काम करेंगे। अगर लाल किले से सामाजिक न्याय की बात की हो तो लोगों को शायद भरोसा हो लेकिन सिर्फ कहने भर से काम नहीं चलेगा।

यह भी पढ़ें .....जश्न-ए-आजादी: CM योगी ने किया ध्वाजारोहण कहा- न्यू इंडिया का लें संकल्प

पूर्व मुख्य मंत्री ने कहा आज हम शिक्षा के क्षेत्र में कहां खड़े हैं नौकरी रोजगार और हेल्थ के मामले में हम कहाँ खड़े हैं यह देखना होगा। दुनिया साइंस और टेक्नालाजी कहां पहुंच गई लेकिन जैसे सब को लाभ मिलना चाहिए था नहीं मिला आबादी में हम ज़रूर आगे है लेकिन जो किसानों को मिल जाना चाहिए था वो नहीं मिला है। दुनिया में सम्मान बढ़ने की बात करते है अगर हमारे बच्चा रोने लगे तो उतार दिया जाता है तो सोचो सम्मान में कितनी बाधा है।

किसान कितना खुशहाल हुआ यह देखना। देश को दुनिया के दूसरे देशों कर मुकाबले जहां होना चाहिए था नहीं वहां नहीं है।हमारी आप की ज़िम्मेदारी बढ़ गई।

डॉ आंबेडकर ने जो सपना दिखाया था वो पूरा नहीं हुआ डॉ राम मनोहर लोहिया भी उसी रास्ते पर आगे बढ़े। भरोसे के बिना हम आगे नही बढ़ सकते।

यह भी पढ़ें .....जश्न-ए-आजादी: लाल किले से – ‘देश न झुकेगा, न रुकेगा और न ही थकेगा’- PM मोदी

एक दो लोग अंतरिक्ष मे घूम आएं तो उस से देश ख़ुशहहाल नहीं होगा।हमे अपनी संस्कृति पर गर्व है। बाहर एक जीन्स की बात करें और देश मे भेदभाव करें तो सोचो क्या हाल होगा। जो हाल यहां है वही हाल अगर अमेरिका में हुआ तो कितने लोगों को वापस आना होगा। डॉ आंबेडकर और लोहिया ने जो रास्ता दिखाया है उसी रास्ते पर चल कर देश तरक़्क़ी कर सकता है। इस मौके पर अहमद हसन, ओमप्रकाश सिंह, राम गोविंद चौधरी मौजूद प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, राम गोविंद चौधरी पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा भी मौजूद रहे।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story