×

भक्ति के रंग में डूबे अखिलेश यादव ने भाजपा के नए भारत पर भी उठाया सवाल

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हिन्दुओं को लुभाने के लिए अब मंदिर का चक्कर लगाना शुरू कर दिया है।  इससे पहले अखिलेश यादव की बहुत कम तस्वीर ऐसे आती थी।  लेकिन अब लगता है कि अखिलेश यादव को समझ आ गया है कि, सेकुलरवाद और यादवों का वोट उन्हें सत्ता हासिल नहीं करा सकता है।  

SK Gautam
Published on: 8 Jun 2019 12:38 PM GMT
भक्ति के रंग में डूबे अखिलेश यादव ने भाजपा के नए भारत पर भी उठाया सवाल
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को बाराबंकी पहुंचे यहां उन्होंने शराब कांड में एक ही परिवार में मरे चार लोगों के घर जा कर उनके परिजनों का हालचाल जाना। उसके बाद वहां से निकलने के बाद रामनगर स्थित प्राचीन लोधेश्वर मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना की अखिलेश यादव के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप भी मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव में सपा की करारी हार और उसके बाद मायावती का साथ छूटने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अब हिंदुत्व के रंग में डूब चुके हैं।

ये भी देखें : मालदीव पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, सर्वोच्च सम्मान से नवाजा जायेगा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हिन्दुओं को लुभाने के लिए अब मंदिर का चक्कर लगाना शुरू कर दिया है। इससे पहले अखिलेश यादव की बहुत कम तस्वीर ऐसे आती थी। लेकिन अब लगता है कि अखिलेश यादव को समझ आ गया है कि, सेकुलरवाद और यादवों का वोट उन्हें सत्ता हासिल नहीं करा सकता है।

इसलिए अखिलेश यादव अब सम्पूर्ण हिन्दुओं को लुभाने के लिए मंदिर का चक्कर लगाना शुरू कर दिया है, क्योंकि यूपी की 11 सीटों पर जल्द ही उपचुनाव होने वाले हैं।

ये भी देखें : आंगन सूना कर गई टप्पल की ‘गुड़िया’ के वो शौक जो अभी भी आँखों में नजर आते हैं…..

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद सपा-बसपा गठबंधन टूट गया, मायावती ने अखिलेश यादव को बेइज्जत करके गठबंधन तोड़ा।

पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अलीगढ़ में एक छोटी बच्ची की हत्या पर कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था खत्म हो गया है। उन्होंने भाजपा के नए भारत पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य में तो बेटियों के साथ सबसे ज्यादा अन्याय हो रहा है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story