×

UP Politics: मोदी के गढ़ में अखिलेश यादव ने कहा, सरकार ने स्थल की सुंदरता, हेरिटेज और इतिहास सब बर्बाद कर दिया

UP Politics: उन्होने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन करने के बाद कहा कि मैंने प्रार्थना की है, कि आम लोगों का जीवन बेहतर हो। चाहता हॅू कि धार्मिक स्थल का मूल स्वरूप बना रहे। इन्फ्रास्ट्रक्चर के अच्छे काम होते रहने चाहिए।

Anant kumar shukla
Published on: 10 Feb 2023 12:50 PM GMT
Akhilesh Yadav in varanasi
X

Akhilesh Yadav in varanasi

UP Politics: अखिलेश यादव आज वाराणसी दौरे पर थे। उन्होंने संकट मोचन मंदिर काशी विश्वनाथ में जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किया। उन्होने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन करने के बाद कहा कि मैंने प्रार्थना की है, कि आम लोगों का जीवन बेहतर हो। चाहता हॅू कि धार्मिक स्थल का मूल स्वरूप बना रहे। इन्फ्रास्ट्रक्चर के अच्छे काम होते रहने चाहिए। यहां जिस कॉरिडोर बनने की चर्चा है, उसका प्रस्ताव समाजवादी सरकार की कैबिनेट मीटिंग में आया था। इसके लिए मकान अधिग्रहण का काम भी शुरू हुआ था। भाजपा ने स्थल की सुंदरता, हेरिटेज और इतिहास सबको बर्बाद कर दिया। विश्वनाथ धाम परिसर में एक बड़ा पुराना वृक्ष था, उसे गिरा दिया।

अखिलेश यादव ने दर्शन पूजन के बाद प्रसिद्द पप्पू चाय वाला के यहाँ कुल्हड़ की चाय पी। उसके बाद एक मिठाई की दुकान पर भी गए। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात भी की।

देश में मंहगाई व बेरोजगारी बड़ी चुनौती

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि देश के सामने मंहगाई और बेरोजगारी की बड़ी चुनौती है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई, बिजली महंगी हो गई है। उन्होंने कहा कि मां गंगा की सफाई कहां हुई? बिना गोमती, वरुणा, यमुना की सफाई के मां गंगा की सफाई नहीं हो सकती है। वरुणा नदी और गोमती नदी की सफाई का कार्य समाजवादी सरकार में शुरू हुआ था। उसे भाजपा ने बर्बाद कर दिया है।

अलग-अलग कार्यक्रमों में लोगों ने दिल खोल के किया स्वागत

अखिलेश यादव ने कल बलिया और गाजीपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की थी। दो दिन के कार्यक्रम में कई लाख लोगों से उन्होंने सम्पर्क किया। अखिलेश यादव की जयकार के नारे से उनका स्वागत किया गया.

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story