अखिलेश यादव ने अंबेडकर नगर की बहादुर बच्ची को पढ़ाई के लिए दिए 1 लाख रुपये, बोले- जवाब नहीं दे पायी BJP

Akhilesh Yadav Press Conference: अखिलेश यादव ने लखनऊ में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस दौरान उन्होंने कई अहम मुद्दों को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधा है।

Gausiya Bano
Published on: 5 April 2025 3:03 PM IST (Updated on: 5 April 2025 3:51 PM IST)
akhilesh yadav lucknow press conference update sp attack on bjp
X

अखिलेश यादव ने किया बहादुर बच्ची अनन्या यादव का सम्मान (फोटो- न्यूजट्रैक) 

Akhilesh Yadav Press Conference: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में आज शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कई अहम मुद्दों पर बात की। लेकिन अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत अंबेडकरनगर की बच्ची अनन्या यादव के सम्मान से की। अनन्या यादव वही बच्ची है, जिसकी 24 मार्च को स्कूल बैग सीने से लगाए हुए भागते हुए एक फोटो वायरल हुई थी और पीछे उसका घर बुलडोजर से गिराया जा रहा था। अखिलेश यादव ने अब उस बच्ची की पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई का खर्चा उठाने का फैसला लेते हुए अनन्या को 1 लाख रुपये दिए। इस दौरान अनन्या के साथ उसका परिवार भी मौजूद था।

अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा?

अखिलेश यादव ने आगे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर निशाना साधते हुए यूपी की व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल उठाए। अखिलेश ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था धवस्त हो चुकी है। बीजेपी ने भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस का नारा दिया था, लेकिन अगर रिकॉर्ड उठाकर देखा जाए तो यह नारा ही जीरो हो गया है। यूपी में पुलिस फिरौती के लिए अपहरण कर रही है। कहीं न्याय नहीं मिल रहा। लोगों को इसके लिए भटकना पड़ रहा है। यहां तो बीजेपी के लोग ही बीजेपी से नाराज हैं क्योंकि उन्हें भी न्याय नहीं मिल रहा।


अखिलेश ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार का ऐसा नजारा कहीं और नहीं देखा गया होगा, जहां एक IAS अधिकारी को पकड़ लिया गया, या कहें कि अधिकारी का दलाल पकड़ लिया गया। सुनने में आया है कि वह कई लोगों का मैनेजमेंट करता था। ये जो बंटवारे में झगड़ा हुआ उसके वजह से यह पोल खुल गई। सुनने में यह भी आ रहा है मुख्यमंत्री आवास में ही सब भ्रष्टाचारी लोग छुपे हुए हैं। जो लोग पाताल से लोगों को ढूंढ लाते थे, वो मुख्यमंत्री आवास से नहीं ढूंढ पा रहे।

अखिलेश यादव ने उठाया अमेरिकी टैरिफ मामला

अखिलेश यादव ने कहा कि अब जनता भी जागरूक हो गई क्योंकि बीजेपी न तो किसान की आय दोगुनी कर पाई न युवाओं को नौकरी दे पाई, न आरक्षण दे पाई, न महंगाई कम कर पाई और न ही निवेश ला पाई। अब तो अमेरिका से टैरिफ वाला मामला भी सामने आ गया है। जो दोस्त थे उन्होंने भी दिखा दिया कि हम क्या परिवर्तन लाने वाले हैं।अमेरिका जैसा देश जब खुद की अर्थव्यवस्था बचाने के लिए दूसरों देशों पर पाबंदियां लगा रहा है तो सरकार हमें बताए हमारी अर्थव्यवस्था कहां खड़ी है। लेकिन वह तो झूठे आंकड़े दिखा दिते हैं।

'BJP सरकार जान गवाने वाले हिंदू श्रद्धालुओं के नहीं बता पाई गिनती'

अखिलेश यादव ने बताया कि यूपी वाले तो सब गिन लेते हैं, लेकिन अभी तक जिन हिंदुओं और श्रद्धालुओं की जान चली गई उनको नहीं गिन पाए। सरकार को उन परिवारों को मुआवजा न देना पड़े इसलिए वह गिनती नहीं बता रहे। ये सरकार अपना सब कुछ खो दी है। हर चीज घाटे में जा रहा है इसलिए यह सरकार कम्यूनल रास्ता अपना रही है।

Gausiya Bano
ABOUT THE AUTHOR

Gausiya Bano

Mail ID - gausiyaseikh1999@gmail.comgausiyaseikh1999@gmail.com

Gausiya Bano is a Multimedia Journalist based in Lucknow, the capital city of Uttar Pradesh, currently serving as Desk In-Charge at Newstrack. She holds a postgraduate degree in Journalism from Makhanlal Chaturvedi National University, Bhopal, Madhya Pradesh. With over 2.5 years of experience, she has worked with leading organizations including Rajasthan Patrika and NewsBytes. She has expertise in news desk operations, reporting and digital journalism. At Newstrack She oversees content management, ensures editorial accuracy and coordinates with reporters to maintain high newsroom standards. Passionate about ethical reporting and adapting to the evolving media landscape, Gausiya Bano continues to grow as a dedicated and responsible journalist.

Next Story