×

अखिलेश यादव आ गए चुनावी रंग में, सपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की

लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी मुख्यालय पर अपने कार्यकर्ताओं के बीच समय दे रहे हैं। बुधवार को भी अखिलेश यादव पार्टी मुख्यालय पहुंचें और कुछ घंटे वहीं पर सभी के साथ बैठे रहे।

Anoop Ojha
Published on: 27 Feb 2019 1:53 PM GMT
अखिलेश यादव आ गए चुनावी रंग में, सपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की
X

लखनऊ: लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी मुख्यालय पर अपने कार्यकर्ताओं के बीच समय दे रहे हैं। बुधवार को भी अखिलेश यादव पार्टी मुख्यालय पहुंचें और कुछ घंटे वहीं पर सभी के साथ बैठे रहे।

यह भी पढ़ें.....सपा मुख्यालय पर शत्रुघ्न सिन्हा ने अखिलेश यादव से भेंट की

अखिलेश यादव चुनावी रंग में आ गए हैं। वह आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर पहुंचें। वहां पर अपने अहम सहयोगी व प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी एवं पार्टी के अन्य प्रमुख नेताओं के साथ सामान्य बैठक की। समाजवादी पार्टी का बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन होने के बाद जो सीटें सपा के हाथ आयी हैं, वहां जीताऊ प्रत्याशी उतारने को लेकर सभी ने आपस में चर्चा की। इस दौरान विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों से आए उम्मीदवारों ने भी उनसे भेंट मुलाकात की।

गठबंधन होने के बाद सपा के खाते में जो लोकसभा सीटें आयी हैं, वहां पर पूर्व में चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों के नामों पर भी विचार किया जा रहा है। जो प्रत्याशी चुनाव हारने की स्थिति में हैं, उनको टिकट ना देने पर विचार हो रहा है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के खाली किए गए आजमगढ़ लोकसभा सीट पर किसे लड़ाया जाए, इस पर भी विचार मंथन हो रहा है।

यह भी पढ़ें.....अखिलेश यादव ने शहीद अजीत के परिजनों से की मुलाकात

अखिलेश यादव ने मीडिया के पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी से चुनाव लड़ाने को लेकर संकेत दिए हैं। अखिलेश यादव का कहना है कि वे पार्टी के संरक्षक हैं, जहां से इच्छा होगी वहां से चुनाव लड़ेंगे। मैनपुरी उनकी पसंदीदा सीट है, वहां के लोग उनको बेहद पसंद हैं।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story