×

Akhilesh Yadav News: अखिलेश यादव का BJP पर हमला, प्रदेश भर में खाद की किल्लत, किसान परेशान

Akhilesh Yadav News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने खाद की किल्लत को लेकर भाजपा सरकार पर बोला हमला

Network
Newstrack NetworkPublished By Raghvendra Prasad Mishra
Published on: 10 Nov 2021 3:29 PM GMT
UP Election: सपा का बढ़ता जा रहा कुनबा, बसपा के पूर्व सांसद की बेटी और बीजेपी के पूर्व मंत्री ने की साइकिल की सवारी
X

अखिलेश यादव (फोटो- न्यूजट्रैक) 

Akhilesh Yadav News: प्रदेश में खाद की किल्लत को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party Ki Taza Khabar) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav Today News) प्रदेश की योगी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार (BJP government) का झूठ अब उसके गले की फांस बन रहा है। प्रदेश भर में खाद की किल्लत है और सरकार कह रही है कि पर्याप्त खाद का स्टॉक है, कोई कमी नहीं है। लेकिन हकीकत में पूरे प्रदेश में किसान परेशान है। कई-कई दिन लाइन में लगने पर भी जब खाद (khad ki killat) नहीं मिल रही है तो किसान का आक्रोश फूट पड़ रहा है। इससे कानून व्यवस्था भी प्रभावित होने की आशंका है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जितनी उर्वरक की जरूरत है उतनी आपूर्ति नहीं हो रही है। साधन सहकारी समितियों पर ताले पड़े हुए हैं। खाद की कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। अफसरों और भाजपा नेताओं की मिलीभगत से किसान को खाद (khad ki killat) नहीं मिल रही है।

अखिलेश (Akhilesh Yadav Ki Taza Khabar) ने कहा कि झांसी से ललितपुर तक खाद के लिए सुबह से शाम तक सड़कों पर किसान डटे रहते हैं। ललितपुर में तो आक्रोशित किसानों ने पुलिस वालों पर ही हमला बोल दिया। फतेहपुर, आगरा, इटावा, जालौन में भी किसान परेशान है। खाद न मिलने से क्षुब्ध किसानों ने आगरा में यमुना में पोइया घाट पर खड़े होकर प्रदर्शन किया। बाराबंकी में भी किसानों ने प्रदर्शन किया। सैफई में महिला किसानों ने विरोध जताया। प्रयागराज में खाद के लिए किसानों ने जाम लगाया।

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार की संवेदनहीनता के फलस्वरूप ललितपुर में खाद खरीदने के लिए दो दिन से बिना खाए-पिए लाइन में लगे किसान भोगी लाल की मृत्यु हो गई। जो किसान के लिए खाद न दे सके, उस सरकार से क्या उम्मीद की जाए कि वह किसानों की आय दोगुनी करने और उन्हें फसल का लाभप्रद मूल्य दिलाने का वादा निभाएंगी। भाजपा सरकार में खाद की जद्दोजहद में अन्नदाता अपने को पूरी तरह असहाय पा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार (BJP Government) ने किसान को भगवान भरोसे छोड़ दिया है और खुद अमीरों को और ज्यादा समृृद्ध करने में लग गई है। प्रदेश की जनता भाजपा की चालों को समझ रही है और 2022 में समाजवादी सरकार को सत्ता में लाकर ही चैन लेगी।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story