×

Akhilesh Yadav on Baghpat Accident: बागपत हादसे पर अखिलेश यादव ने जताया दुख, योगी सरकार से कर डाली ये मांग

Akhilesh Yadav on Baghpat Accident: उत्तर प्रदेश के बागपत के बड़ौत में मंगलवार को हुए बड़ौत हादसे पर अखिलेश यादव ने दुख जताया है। इसके अलावा योगी सरकार से खास मांग की।

Sakshi Singh
Published on: 28 Jan 2025 5:45 PM IST
Akhilesh Yadav on Baghpat Accident
X

Akhilesh Yadav on Baghpat Accident

Akhilesh Yadav on Baghpat Accident: उत्तर प्रदेश के बागपत के बड़ौत में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें सात लोगों की मौत हो गई। इस हादसे पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि बागपत में जैन समुदाय के एक धार्मिक समारोह मे हुआ हादसा बेहद दुःखद है।

सपा प्रमुख ने यूपी सरकार से मांग करते हुए आगे कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार इसे गंभीरता से ले। साथ ही सबसे पहले हादसे का शिकार हुए लोगों को राहत पहुंचाते हुए, अच्छे-से-अच्छा उपचार सुनिश्चित करे।

अखिलेश यादव ने दुख व्यक्त किया

अखिलेश यादव ने कहा कि शासन-प्रशासन के स्तर पर सुरक्षा मानकों की जो भूल हुई है, उसकी सघन जांच हो और जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुए दंडात्मक कार्रवाई हो और ऐसे रक्षात्मक सुधार किये जाएं, जिनसे भविष्य में ऐसे हादसे न हों। ऐसे हादसों के लिए सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकती है।

हादसे के बारे में

बता दें कि जैन उत्सव में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मानस्तम्भ परिसर में लकड़ी से बना मचान ढह गया। इसमें करीब 50 से ज्यादा श्रद्धालु के नीचे दबे होने की खबर सामने आई। जिसमें सात लोगों की मौत हो गई।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने भी जताया दुख

केशव प्रसाद मौर्या ने एक्स पोस्ट में लिखा, जनपद बागपत के बड़ौत में दुर्भाग्यपूर्ण घटना अत्यंत कष्टदायक है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्यों को तेजी से संचालित करने तथा घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

सीएम योगी ने शोक व्यक्त

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कहा कि जनपद बागपत में दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्यों को तेजी से संचालित करने तथा घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Sakshi Singh

Sakshi Singh

Senior Content Writer

मेरा नाम साक्षी सिंह है। मूलत: प्रयागराज की रहने वाली हूं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने बैचलर और मास्टर दोनों ही जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन विषय से किया है। पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण (प्रिंट) से किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में प्रयागराज में फील्ड रिपोर्टर रही। इसके बाद मैंने अमृत विचार, राजस्थान पत्रिका और नवभारत डिजिटल में लगभग 18 महीने बतौर कंटेट राइटर काम किया। इस संस्थान में नेशनल और इंटरनेशनल की रियल टाइम की खबरें लिखती रही। इसके साथ ही इस संस्थान में मैंने यहां शिफ्ट इचार्ज के तौर पर टीम भी लीड किया है। इस क्षेत्र में काम करते हुए लगभग साढ़े तीन साल से ज्यादा समय हो गए हैं। मेरी रुचि और पकड़ लगभग सभी विषयों पर है। लेकिन इंडियन पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में विशेष दिलचस्पी है।

Next Story