TRENDING TAGS :
Akhilesh Yadav: मिल्कीपुर उपचुनाव के नतीजों पर अब क्या बोले अखिलेश यादव, 2027 चुनाव के लिए दे दिये ये बड़ा हिंट
Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी अभी से इस जंग को जीतने की कवायद में जुट गई है। वह अपने बयानों से अखिलेश यादव लगातार योगी सरकार को आगाह कर रहे हैं कि अबकी लड़ाई बीजेपी के लिए इतना आसान नहीं है।
Akhilesh Yadav on Milkipur by election results 2025
Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में स्थित मिल्कीपुर विधानसभा के उपचुनाव में मिली हार को अखिलेश यादव अभी तक पचा नहीं पाए। उपचुनाव के नतीजों पर आज उन्होंने एक बार फिर सवाल उठाया है। साथ ही उन्होंन यूपी विधानसभा 2027 चुनाव के लिए योगी सरकार को बड़ा हिंट भी दे दिया है।
मिल्कीपुर उपचुनाव नतीजों पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि जो लोग मर गए हैं या निर्वाचन क्षेत्र से पलायन कर गए हैं, उनके नाम पर भी वोट डाले गए। क्या अधिकारियों की तैनाती उनकी जाति के आधार पर की जाएगी? वे यह सब एक निर्वाचन क्षेत्र में कर सकते हैं लेकिन 403 निर्वाचन क्षेत्रों में नहीं। हम 2027 के चुनावों के लिए और भी बेहतर तरीके से तैयार होंगे।
सपा को मिली करारी हार
बता दें कि मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए दिल्ली विधानसभा के साथ 5 फरवरी को वोट पड़े थे। इसके बाद 8 फरवरी को उपचुनाव का नतीजा सामने आया। जिसमें बीजेपी उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान विजई हुए। सपा उम्मीदवार अजीत प्रसाद 61710 वोटों से हार गए।
10 उम्मीदवार थे चुनाव मैदान में
सपा उम्मीदवार के रूप में मिल्कीपुर के पूर्व विधायक और अयोध्या के वर्तमान सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद चुनाव मैदान में उतरे थे। उन्हें कुल 84687 वोट मिले थे। जबकि बीजेपी के चंद्रभानु पासवान को कुल 146397 मिले थे। इस चुनाव में कुल 10 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया था।
2027 में विधानसभा चुनाव
उत्तर प्रदेश में 18 वीं विधानसभा चुनाव 2022 में हुआ था। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने 403 में 255 सीटें जती थी। अब यहां अगला चुनाव 2027 में होने हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी अभी से इस जंग को जीतने की कवायद में जुट गई है। वह अपने बयानों से लगातार योगी सरकार को आगाह कर रहे हैं कि अबकी लड़ाई बीजेपी के लिए इतना आसान नहीं है।