UP Politics: Akhilesh Yadav का मॉनसून ऑफर: सौ लाओ, सरकार बनाओ!

UP Politics: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक पर पोस्ट सरकार बनाने का मॉनसून ऑफर दिया है। उनके इस पोस्ट को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Network
Newstrack Network
Published on: 18 July 2024 5:31 AM GMT (Updated on: 18 July 2024 6:17 AM GMT)
UP Politics
X

UP Politics (social media)

UP Politics: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर उत्तर प्रदेश का सियासी पारा बढ़ा दिया है। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मानसून ऑफ़र: सौ लाओ, सरकार बनाओ!"। इस पोस्ट को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा सरकार और संगठन के बीच तकरार की खबरों के बीच अखिलेश यादव का ये पोस्ट सुर्खियों में है। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि अगर भाजपा में कोई भी नेता 100 विधायकों का समर्थन जुटा लेता है तो सपा और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री पद के लिए उसका समर्थन कर सकते हैं। केशव प्रसाद मौर्य की सीएम योगी से अनबन की खबरों के बीच इसे केशव प्रसाद मौर्य से जोड़कर देखा जा रहा है।

केशव प्रसाद की कल जेपी नड्डा के साथ हुई बैठक

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक खींचतान के बीच कल दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की बैठक हुई। ये बैठक करीब एक घंटे चली। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बैठक में नड्डा की ओर से कहा गया कि ऐसी बयानबाजी न करें जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचे। साथ ही संगठन और सरकार के बीच तकरार कम करने पर भी चर्चा हुई। बता दें कि भाजपा कार्यसमिति की बैठक में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि, संगठन सरकार से बड़ा है। इसके पहले केशव प्रसाद मौर्य कैबिनेट मीटिंग में भी नहीं पहुंचे थे। इसके बाद से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच अनबन की खबरें चल रही हैं।

इससे पहले भी दे चुके हैं ऑफर

अखिलेश यादव इससे पहले भी केशव प्रसाद मौर्य को सरकार बनाने का ऑफर दे चुके हैं। एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान उनसे केशव प्रसाद मौर्य पर सवाल पूछा गया। जवाब में उन्होंने कहा कि वह बहुत कमजोर आदमी हैं। उन्होंने "मुख्यमंत्री बनने का सपना देखा था मगर बन नहीं पाए। अखिलेश ने सरकार बनाने का ऑफर देते हुए कहा कि अगर केशव प्रसाद मौर्य में हिम्मत है और उनके पास 100 विधायक हैं तो सरकार बनाने में समाजवादी पार्टी उनका समर्थन कर देगी"।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story