UP Politics: 2024 की तैयारियों में जुटे अखिलेश यादव, बोले-भाजपा कायरों की जमात लोक सभा चुनाव में नहीं टिक पाएगी

UP Politics: अखिलेश यादव गुरुवार को पार्टी मुख्यालय लखनऊ में एकत्र पार्टी नवनिर्वाचित स्थानीय निकाय चेयरमैन, सभासदों, वकीलों तथा प्रमुख नेताओं को सम्बोधित कर रहे थे।

Anant Shukla
Published on: 18 May 2023 7:17 PM GMT
UP Politics: 2024 की तैयारियों में जुटे अखिलेश यादव, बोले-भाजपा कायरों की जमात लोक सभा चुनाव में नहीं टिक पाएगी
X
akhilesh yadav (Photo-Social Media)

UP Politics: नगर निकाय चुनाव 2023 में मिली असफलता के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2024 लोक सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को तैयारियों में जुटने के लिए कहा। उन्होने कहा कि भाजपा का हर स्तर पर संगठित होकर मुकाबला करेंगे। भाजपा की कोई भी ताकत 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता के सामने टिक नहीं सकती है। भाजपा कायरों की जमात है। वह अपनी कायरता के बचाव में पुलिस-प्रशासन का इस्तेमाल कर रही है, लेकिन जनता से बड़ी कोई ताकत नहीं है।

निकाय चुनाव के नव निर्वाचित सदस्यों को संबोधित किए

अखिलेश यादव गुरुवार को पार्टी मुख्यालय लखनऊ में एकत्र पार्टी नवनिर्वाचित स्थानीय निकाय चेयरमैन, सभासदों, वकीलों तथा प्रमुख नेताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा है कि भाजपा सत्ता के दुरुपयोग और बेईमानी से चुनाव परिणाम अपने पक्ष में करने की कोशिश करने की साजिश तो कर सकती है। समाजवादियों की ताकत हर तरह से भाजपा से ज्यादा है। कार्यकर्ता और नेता अपनी ताकत पहचाने, वे एकजुट होकर भाजपा का हर स्तर पर मुकाबला करे। भाजपा ढलान पर है। भाजपा समाज में बिखराव पैदाकर छल बल से और षड्यंत्र के द्वारा लोकतंत्र पर जबरन कब्जा कर रही है।

2024 चुनाव में नहीं टिक पाएगी बीजेपी

अखिलेश यादव ने कहा कि जनता भाजपा के अन्याय और अत्याचार के खिलाफ एकजुट हो जाएगी तो उसके सामने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा टिक नहीं पाएगी। भाजपा ने जनता से झूठे वादे किये। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। चारों तरफ अराजकता है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से अर्थव्यवस्था चौपट हो गयी है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। किसानों को फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिल पाया है। नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है। भाजपा पूंजीपतियों की हितैषी और गरीब विरोधी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को उसके अहंकार, भ्रष्टाचार और झूठे वादों का करारा जवाब देगी।

बीजेपी विरोधी प्रदेश की मजबूत पार्टियों के साथ गठबंधन

अभी हाल ही में अखिलेश यादव नें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बातों का समर्थन करते कहा था कि भारत में भाजपा विरोधी मजबूत पार्टियों के साथ गठबंधन किया या जाएगा। भाजपा के कर्नाटक हार के बाद सभी विरोधी पार्टियां जो महां गठबंधन बनाने की अग्रसर हैं, सक्रीय हो गई हैं। इसके लिए तैयारियां तेज हो गई है।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story