×

संत रविदास जयंती: धर्मेंद्र प्रधान और प्रियंका के बाद अखिलेश पहुंचे रविदास मंदिर

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव गुरुवार को पूर्वांचल के तीन दिवसीय दौरे पर आए थे। पहले वह गुरुवार को जौनपुर के कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए। फिर शुक्रवार को मिर्जापुर का दौरा किया। शुक्रवार की शाम वह वाराणसी आ गए।

Aditya Mishra
Published on: 27 Feb 2021 11:24 AM GMT
संत रविदास जयंती: धर्मेंद्र प्रधान और प्रियंका के बाद अखिलेश पहुंचे रविदास मंदिर
X
आज पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी यहां रविदास मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे। उन्होंने मंदिर में शीश नवाया। साथ ही आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

लखनऊ: आज संत रविदास जयंती है। इन्हें संत रैदास और भगत रविदास जी के नाम से भी जाना जाता है। रविदास महाराज की 644वीं जयंती पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वाराणसी में मंदिर पहुंचकर उनके दर्शन किये। उनके सामने शीश नवाया। साथ ही संत निरंजन दास से आशीर्वाद लिया। वह काफी देर तक मंदिर में बैठे रहे।

अखिलेश यादव 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आज प्रेस कान्फ्रेंस भी करने वाले हैं। माना जा रहा है कि वह अपने चुनावों को लेकर रणनीति के बारे में चर्चा कर सकते हैं।

फिरोजाबाद में पीएम आवास योजना के नाम पर धोखाधड़ी, घर से बेघर हुआ दिव्यांग

अखिलेश यादव पूर्वांचल के तीन दिवसीय दौरे पर

बता दें कि यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव गुरुवार को पूर्वांचल के तीन दिवसीय दौरे पर आए थे। पहले वह गुरुवार को जौनपुर के कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए।

फिर शुक्रवार को मिर्जापुर का दौरा किया। शुक्रवार की शाम वह वाराणसी आ गए। आज उनके दौरे का अंतिम दिन है। उन्होंने दो बजे संत रविदास मंदिर में जाकर उनके दर्शन किये।

प्रियंका गांधी लंगर में लिया हिस्सा

शनिवार को प्रियंका गांधी वाराणसी के सीर गोवर्धन पहुंची। इसके बाद प्रियंका गांधी संगत में पहुंची और वह काफी देर तक संगत में बैठी रहीं। उन्होंने भजन भी सुना।

इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आज यहां आकर धन्य हो गए। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि गुरुदेव ने जिस समतामूलक समाज की परिकल्पना की थी, वैसी ही राजनीति में भी होना चाहिए। इसके बाद उन्होंने लंगर में भी हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

प्रियंका गांधी सुबह वाराणसी हवाई अड्डे पर पहुंचीं जहां पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।

यहां से प्रियंका गांधी सीधे सीरगोवर्धन स्थित रविदास मंदिर पहुंचीं जहां उन्होंने पूजा अर्चना की और मंदिर के महंत सन्त निरंजन दास से आशीर्वाद लिया।

Priyanka Gandhi कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी(फोटो:सोशल मीडिया)

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी किया संत रविदास का दर्शन

वहीं आज पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी यहां रविदास मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे। उन्होंने मंदिर में शीश नवाया। साथ ही आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

बता दें कि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है इसलिए इस दौरे के काफी राजनीतिक मायने भी हैं। अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं।

प्रियंका लगातार उत्तर प्रदेश का दौरा कर रही हैं। अखिलेश यादव भी तीन दिनों के पूर्वांचल के दौरे पर वाराणसी आये हुए हैं।

काशी में राजनीतिक मेला: प्रियंका समेत पहुंचे ये दिग्गज, दलित वोट बैंक पर सबकी नजर

Dharmendra Pradhan पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान(फोटो:सोशल मीडिया)

खुशी में डूबी राम नगरी: अब आसमान से दिखेगी अयोध्या नगरी, CM योगी का ऐलान

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story