×

गोसाईगंज पहुंचे अखिलेश यादव: मृतक महिला दरोगा रश्मि यादव के परिजनों से की मुलाक़ात, मदद का दिया भरोसा

Akhilesh Yadav News: सपा के मुखिया अखिलेश यादव आज गोसाईगंज निवासी मुन्ना लाल यादव के घर पहुंचे। अखिलेश यादव पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 24 April 2022 11:30 AM GMT
Akhilesh Yadav reached Gosaiganj, met the relatives of the deceased female police officer Rashmi Yadav, assured of help
X

 लखनऊ: रश्मि यादव आत्महत्या मामला- गोसाईगंज पहुंचे अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav) आज गोसाईगंज निवासी मुन्ना लाल यादव के घर पहुंचे। अखिलेश यादव पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। बता दें मुन्नालाल यादव की बेटी सब इंस्पेक्टर थी और 22 अप्रैल को रश्मि यादव (Rashmi Yadav suicide case) अपने सरकारी आवास में फंदे से लटकी मिलीं थीं। वह अमेठी जिले के मोहनगंज थाना में तैनात थीं, शुक्रवार को विभागीय मीटिंग के बाद वह अपने आवास पर पहुंचीँ गई और फिर उनका शव कमरे से बरामद हुआ था। सूचना पर पहुंचे घर वालों ने हत्या की आशंका जताई थी। इसके बाद आज सपा प्रमुख उनके घर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें मदद का भरोसा भी दिया।

2017 में उप निरीक्षक पद पर हुआ था चयन

रश्मि यादव का वर्ष 2017 में उपनिरीक्षक के पद पर चयन हुआ था रश्मि 2018 से ही अमेठी में तैनात थीं। वह जगदीशपुर, गौरीगंज समेत कई थानों में कार्य करने के बाद मार्च 2021 से वह मोहनगंज में तैनात थीं। रश्मि यादव महिला हेल्पडेस्क की प्रभारी के साथ ही महिला चौकी इंचार्ज भी थी। अभी तेजतर्रार महिला सब इंस्पेक्टर मानी जाती थीं इसीलिए उनके पास अहम जिम्मेदारी भी थी।

शुक्रवार 22 अप्रैल को वह सीओ कार्यालय में अफसरों के साथ वार रूम की तैयारी में पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद थीं। वार रूम स्थगित होने के बाद दोपहर करीब 2 बजे अपने सरकारी आवास पर चली गई। 3 बजे यह खबर आई कि एएसपी विनोद कुमार पांडे निरीक्षण करने आने वाले हैं। इसकी सूचना देने मुंशी जब उनके कमरे पर गया तो दरवाजा खटखटाने पर कोई आवाज नहीं आई। जिसके बाद वह फोन मिलाया उनका फोन भी रिसीव नहीं हुआ। मुंशी ने इसकी खबर इस्पेक्टर को दी मौके पर पहुंचे थाना इंचार्ज अमर सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों ने कमरे पर दरवाजा तोड़ा तो रश्मि कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटकी हुई मिली।

मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला

साथी पुलिसवालों ने रश्मि को फंदे से उतारकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला विभाग से जुड़ा हुआ था लिहाजा एसपी दिनेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने इंस्पेक्टर से पूरे घटना की जानकारी ली। एसपी ने कहा था कि मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पूरे घटना की जांच की जा रही है। जिसके बाद आज अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। क्योंकि महिला दरोगा के परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। अब सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है कि आखिर एक महिला सब इंस्पेक्टर की मौत के पीछे का क्या कारण है। जांच के बाद सच सामने आएगा कि रश्मि यादव कैसे और किन परिस्थितियों में फंदे पर लटकी।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story