×

Budaun Double Murder Case: 'बीजेपी हर घटना का राजनीतिक लाभ लेना चाहती है..इनकी नीति जीरो', बिफरे अखिलेश यादव

SP on Budaun Double Murder Case: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हर घटना का राजनीतिक लाभ लेने आरोप लगाया।

aman
Written By aman
Published on: 20 March 2024 11:48 AM GMT (Updated on: 20 March 2024 12:04 PM GMT)
Budaun Double Murder Case, Newstrack Hindi News, up politics
X

अखिलेश यादव (Social Media)

Akhilesh on Budaun Double Murder Case: बदायूं में हुए जघन्य दोहरे हत्याकांड को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav vs CM Yogi) ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जोरदार हमला बोला है। राजधानी लखनऊ में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'ये घटना प्रशासन और सरकार की नाकामी का नतीजा है। जीरो टॉलरेंस की नीति का राग अलापने वाली भाजपा सरकार की नीति 'जीरो' है।' सपा प्रमुख ने बीजेपी पर हर घटना से राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया।

सपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने केंद्र की मोदी सरकार को भी आड़े हाथों लिया। बोले, 'जहां 400 पार, वहीं 400 हार। क्योंकि, महंगाई चरम पर है। किसानों की बर्बादी हुई है। उनके साथ धोखा हुआ है। गरीबों के साथ अन्याय हुआ है। यह किसान और गरीब भूलने वाले नहीं है।'

'विभागों में कंपटीशन चल रहा..अपना स्तर गिराएगा'

भाजपा सरकार पर हमलावर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, 'कई विभागों में कंपटीशन चल रहा है कि कौन अपना स्तर ज्यादा गिराएगा। इस सरकार ने एक भी जिला अस्पताल नहीं बनवाया जिसमें गरीब का इलाज हो पाए। जितने मेडिकल कॉलेज बने वह आधुनिक खंडहर हैं।'

3000 Cr. खर्च के बावजूद गोमती में नाला बह रहा

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, 'यह सरकार जाने वाली है। हर बार इन्होंने झूठ बोला। 3000 करोड़ रुपए खर्च हुआ है, गोमती की सफाई में। लेकिन अभी तक गोमती में नाला बह रहा है।'

जौनपुर फेक एनकाउंटर पर क्या किया?

अखिलेश यादव ने आगे कहा, 'मुझे याद है जौनपुर में फेक एनकाउंटर (Fake encounter in Jaunpur) किया गया। प्रतापगढ़ में कस्टोडियल डेथ (Custodial death in Pratapgarh) हुई, उसमें आपने (प्रदेश सरकार) क्या कार्रवाई की?'

इलेक्टोरल बॉन्ड चंदा नहीं, वसूली है

देश में इन दिनों चारों तरफ 'इलेक्टोरल बॉन्ड' (Electoral Bond) की चर्चा है। अखिलेश यादव इस मुद्दे को कैसे हाथ से जाने देने वाले थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, 'इलेक्टोरल बॉन्ड चंदा नहीं बल्कि वसूली है।'

'आय दोगुनी हुई नहीं, स्मार्ट सिटी बनी नहीं'

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने केंद्र सरकार से पूछा- 'आय दोगुनी हुई नहीं, स्मार्ट सिटी बनी नहीं, बिजली महंगी, सब कुछ महंगा। इन्हीं की सरकार में 1 लाख किसानों ने आत्महत्या की।' अखिलेश यादव ने कई मुद्दों पर योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story