×

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 35 IAS और 50 PCS अफसर बदले

Admin
Published on: 21 April 2016 11:46 AM GMT
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 35 IAS और 50 PCS अफसर बदले
X

लखनऊ: यूपी में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए शासन ने गुरुवार को 35 आईएएस और 50 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस फेरबदल में बेसिक शिक्षा सचिव आशीष गोयल को भी हटा दिया गया है।

-प्रमुख सचिव आईआईडीसी, एमडी पिकअप, सीईओ, लीडा, उद्योग बंधू जैसे प्राइम पोस्टिंग के पद छीने गए।

-लखनऊ के कमिश्नर महेश गुप्ता का कद घटा, भेजे गए झांसी।

-झांसी के कमिश्नर के राम मोहन राव को सचिव चिकित्सा और परिवार कल्याण बनाया गया है।

-इसके अलावा अनुराग पटेल को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त बनाए गए।

-चंद्र भूषण सिंह फर्रुखाबाद के नए डीएम बनाए गए।

-धनलक्ष्मी को वेटिंग से हटाकर राजस्व विभाग में सचिव बनाया गया है।

-उप्र सूचना सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक सुधेश कुमार ओझा बनाए गए।

-आशुतोष निरंजन को गोंडा का डीएम बनाए जाने के बाद यह पद खाली था।

-जिन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें संजीव सिंह सीडीओ उन्नाव, यशू रुस्तगी सीडीओ गोंडा, जसजीत कौर सीडीओ बुलंदशहर, इंदुमति सीडीओ फतेहपुर बनाए गए हैं।

-अमित बंसल सीडीओ लखीमपुर खीरी, प्रशांत शर्मा सीडीओ लखनऊ, अरुण कुमार सीडीओ कानपुर नगर बने हैं।

-इसी तरह से अंकित अग्रवाल सीडीओ मुजफ्फरनगर, मन्नान अख्तर सीडीओ गोरखपुर और परवीन लक्षकार को सीडीओ ललितपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

-मनमोहन चौधरी सीईओ खादी बोर्ड, रामकेवल विशेष सचिव एपीसी शाखा, दीपक मीणा सीडीओ सहारनपुर, उज्ज्वल कुमार को सीडीओ मैनपुरी, अरविंद कुमार सिंह निदेशक प्रशासन स्वास्थ्य विभाग, वेदपति मिश्रा विशेष सचिव ग्राम्य विकास बनाए गए हैं।

-विजय बहादुर सिंह निदेशक समाज कल्याण, भवानी सिंह खगरौत विशेष सचिव पर्यावरण, गोविंद राजू एनएस विशेष सचिव उच्च शिक्षा, मार्कंडेय शाही विशेष सचिव एपीसी शाखा और आशीष गोयल को कमिश्नर खाद्य सुरक्षा की कमान दी गई है।

-वहीं अजय कुमार सिंह सचिव बेसिक शिक्षा, गौरी शंकर प्रियदर्शी एसपीडी यूपी और मुरली मनोहर लाल को कमिश्नर देवीपाटन की जिम्मेदारी दी गई है।

इन पीसीएस अफसरों के हुए तबादले

-विजय कुमार सेकेंड सचिव मथुरा विकास प्राधिकरण,चंद्रशेखर डीडीसी नोएडा, रामअरज सिटी मजिस्ट्रेट मथुरा,रामसेवक द्विवेदी सिटी मजिस्ट्रेट सीतापुर,महेंद्र प्रसाद ज्वाइंट कमिश्नर आवास मेरठ,रवींद्र कुमार एडीएम वित्त मथुरा,कुंज बिहारी अग्रवाल झांसी विकास प्राधिकरण के सचिव बनाए गए हैं।

-उमेश प्रताप सिंह नगर आयुक्त कानपुर नगर निगम, देवेंद्र सिंह कुशवाहा नगर आयुक्त मेरठ नगर निगम, देवेंद्र कुमार पांडेय विशेष सचिव एपीसी, शेष मणि पांडे नगर आयुक्त इलाहाबाद नगर निगम, राजेश त्यागी अपर आयुक्त झांसी मंडल, बद्रीनाथ सिंह नगर आयुक्त गोरखपुर नगर निगम के पद पर भेजे गए हैं।

-धर्मपाल सिंह सिटी मजिस्ट्रेट सहारनपुर,हिमांशु सिंह सिटी मजिस्ट्रेट बुलंदशहर,रामनेवास सीडीओ महाराजगंज,ज्ञानेश्वर त्रिपाठी अपर आयुक्त वाराणसी मंडल,राजेंद्र सिंह सेंगर अपर नगर आयुक्त वाराणसी,राजेश कुमार पांडेय अपर निदेशक समाज कल्याण,अनिल कुमार सिंह एडीएम प्रशासन लखनऊ के पद पर तैनात किए गए हैं।

-सूर्य नारायण यादव एडीएम सिविल सप्लाई लखनऊ,तिलकधारी ADM वित्त अमेठी, दिनेश चंद्र ADM प्रशासन मेरठ, उमेश मिश्रा कुलसचिव केजीएमयू,राधेश्याम विशेष सचिव ग्राम्य विकास,प्रमोद श्रीवास्तव सीडीओ इटावा,राजेश कुमार विशेष सचिव एपीसी शाखा,जितेंद्र शर्मा सिटी मजिस्ट्रेट मिर्जापुर के पद पर स्थानान्तरित किए गए हैं।

-गंगाराम गुप्ता एडीएम वित्त बांदा, दयाशंकर पांडेय एडीएम प्रशासन इलाहाबाद, विशाल सिंह एडीएम सिटी इलाहाबाद, सुरेश चंद्र तिवारी सचिव पिछड़ा वर्ग आयोग, लवकुश त्रिपाठी एडीएम प्रशासन गोरखपुर, धीरेंद्र प्रताप सिंह एमडी यूपी एग्रो, धर्मेंद्र सिंह एडीएम वित्त हाथरस बनाए गए हैं।

-देवकृष्ण तिवारी सीईओ गीडा, रामभरत तिवारी अपर नगर आयुक्त मेरठ, सत्यप्रकाश सिटी मजिस्ट्रेट इलाहाबाद, उदई राम अपर आयुक्त बस्ती मंडल, सतीश कुमार सेकेंड अपर आयुक्त मेरठ मंडल, अंजु कटियार उपनिदेशक परिवार कल्याण लखनऊ, अनूप श्रीवास्वत अपर आयुक्त सहारनपुर मंडल, लक्ष्मी शंकर सिंह अपर आयुक्त बरेली मंडल, राम निवास शर्मा एडीएम फैजाबाद के पद पर भेजे गए हैं।

-अरविंद कुमार मिश्रा एडीएम प्रशासन बुलंदशहर, एडीएम मऊ समीर को प्रतीक्षारत किया गया है।

-शिव कुमार शर्मा एडीएम वित्त मऊ, जितेंद्र कुमार अपर आयुक्त इलाहाबाद मंडल, राजेंद्र कुमार सीडीओ एटा और कुमार विनीत को एडीएम प्रशासन गौतमबुद्धनगर बनाया गया है

Admin

Admin

Next Story