×

UP Politics: भारत जोड़ो न्याय यात्रा और स्वामी प्रसाद मौर्य के सवाल अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया, बोली ये बात

UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा नई पार्टी का गठन किए जाने के सवाल पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा किसी के मन में क्या है? यह कौन सी मशीन बताएगी ? लाभ लेकर तो सब चले जाते हैं।

Jugul Kishor
Published on: 19 Feb 2024 8:36 AM GMT
UP Politics
X

स्वामी प्रसाद मौर्या, अखिलेश यादव और राहुल गांधी (सोशल मीडिया)

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य और भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के सवालों पर प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव ने कहा कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर कई दौर की बातचीत हो चुकी है। कई सूची इधर और उधर से आईं, लेकिन सीटों को लेकर दोनों पार्टियों के बीच अभी सहमति नहीं बन पायी है। उन्होने कहा जिस दिन दोनों पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा हो जाएगा, समाजवादी पार्टी उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हो जाएगी।

स्वामी प्रसाद मौर्य पर अखिलेश यादव ने कही ये बात

स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा नई पार्टी का गठन किए जाने के सवाल पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा किसी के मन में क्या है? यह कौन सी मशीन बताएगी ? लाभ लेकर तो सब चले जाते हैं। दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज यानि सोमवार को अपनी नई पार्टी का गठन किया है। नई पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी रखा है। पार्टी गठन के साथ झंडा भी लांच कर दिया है। मौर्या 22 फरवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक रैली को संबोधित करेंगे। वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी शामिल होंगे।

स्वामी प्रसाद मौर्य को मनाने की कोशिश में सपा

स्वामी प्रसाद मौर्य के नई पार्टी बनाने की खबरों के बीच सपा के सीनियर नेता राम गोविंद चौधरी, स्वामी प्रसाद मौर्य को मनाने उनके घर पहुंचे। राम गोविंद ने अखिलेश को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि वो स्वामी का इस्तीफा स्वीकार ना करें। राम गोविंद ने स्वामी को पीडीए के हक में लड़ने वाला नेता बताया था और उनके जाने से पार्टी के नुकसान की बात कही थी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story