UP Politics: सीएम योगी आएं मैदान में तो हर बॉल पर मारूंगा छक्का बोले अखिलेश यादव

UP Politics: उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी आलोचना बर्दास्त नहीं है। कोई उसके खिलाफ बोले तो प्रताड़ित किया जाता है।

Anant kumar shukla
Published on: 23 Feb 2023 3:37 PM GMT
Akhilesh Yadav
X

Akhilesh Yadav

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सदन में सीएम योगी को क्रिकेट खेलने का चैलेंज दे दिया। उन्होंने कहा कि वो आकर खेल लें, हर बॉल पर छक्का मारूंगा। इसके बाद उन्होने विधानसभा के अंदर मौजूद अन्य पार्टियों से जतिगत जनणना को लेकर सपोर्ट मांगा। कहा कि प्रदेश की जनता चाहती है कि जातिगत जनगणना हो। उम्मीद है कि सरकार इस दिशा में कदम बढ़ाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी आलोचना बर्दास्त नहीं है। कोई उसके खिलाफ बोले तो प्रताड़ित किया जाता है। नेहा सिंह राठौर को नोटिस भेजना सरकार के इसी मंशा को दर्शाती है। इस सरकार में जाति के आधार पर पोस्टिंग की जाती है। मां-बेटी को जिन्दा जला दिया जाता है। अगर एडमिनिस्ट्रेशन जागरूक होता तो जान बच जाती। लेकिन प्रशासन ही भाग खड़ा हुआ। उसके घर पर बुलडोजर चला दिया गया। बुलडोजर के पास दिमाग नहीं होता, इसका आदेश किसने दिया है था। उन्होंने कहा कि सरकार अधिकारियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात करती है, लेकिन रोज घटनाए हो रही हैं। अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। पार्टी के लोगों तक की सुनवाई नहीं हो रही है।

प्रदेश में बोलने की आजादी नहीं-अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में बोलने की आजादी नहीं है। उन्होंने लोक गायिका नेहा राठौर के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि जिसने यूपी में का बा गाना बनाया ,उसे नोटिस भेजा जा रहा है। लोग हमारी भी आलोचना करते हैं लेकिन हमने इस तरंह कार्यवाही कभी नहीं की। उन्होंने कहा कि जिसने हमारा कार्टून बनाया उसपर कोई कार्यवाही नहीं की....कार्टून का क्या कार्टून बनाया जाए।

गौरतलब है कि यूपी में का बा फेम गायिका नेहा सिंह राठौर का का बा सीजन 2 का विडियो आने के बाद पुलिस ने मंगलवार को नोटिस थमा दिया दिया था। आरोप है कि गायिका ने विडियो के माध्यम से समाज में वैमनस्य फैलाने का काम किया है। यह गाना उन्होने हाल ही में कानपुर में हुए अग्निकांड के उपर बनाया था। शासन द्वारा जारी नोटिस में राठौर से सात सवाल पर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story