×

रणनीतिक चूक है सीमा पर सैनिकों की शहादत व झड़प - अखिलेश यादव

पेट्रोल -डीजल के बढ़ते मूल्य और किसान आंदोलन को लेकर हुए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बताएं कि क्रूड ऑयल जब इतना सस्ता है तो पेट्रोल व डीजल का दाम इतना ज्यादा क्यों है।

suman
Published on: 25 Jan 2021 11:37 AM GMT
रणनीतिक चूक है सीमा पर सैनिकों की शहादत व झड़प - अखिलेश यादव
X
अखिलेश यादव

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चीन सीमा पर हो रही सैन्य झड़पों को भारत सरकार की रणनीतिक चूक करार दिया है। उन्होंने डीजल और पेट्रोल के अनाप-शनाप तरीके से दाम बढऩे पर भी एतराज किया है। सपा नेता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर राजनीतिक विरोधियों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने और अपने मुकदमे हटाने का आरोप भी लगाया है।

भाजपा पर जमकर निशाना

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने के लिए एक दिन पहले फर्रु खाबाद पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। चीन की सीमा पर भारतीय सैनिकों के साथ ताजा झड़प की खबरें आने पर उन्होंने कहा कि सीमा पर तनाव और सैनिकों के साथ मौजूदा झड़पों की वजह भारत सरकार की रणनीतिक चूक है। सरकार चीन व अन्य पड़ोसी देशों के साथ अपनी नीतियों व रणनीति को लेकर लगातार गलतियां कर रही है। इसका खामियाजा देश के वीर सैनिकों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले लद्दाख सीमा पर भारतीय सैनिकों की चीन के साथ झड़प में जान गई और सिक्किम बार्डर से ऐसी खबरें आ रही हैं। अरुणाचल प्रदेश में भी हालत चिंताजनक हैं।

यह पढ़ें....लखनऊ: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जायजा लेने पहुंचे ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर नवीन अरोरा

सुरक्षा में सेंध लगने का खतरा

सोशल मीडिया में निजता की सुरक्षा और ओटीटी प्लेटफार्म के कंटेट की बाबत हुए सवाल पर सपा नेता ने कहा कि जिस तरह देश के एक पत्रकार के वॉटसअप संदेश लीक हुए हैं। उनसे देश की सुरक्षा में सेंध लगने का खतरा पैदा हो गया है। भाजपा सरकार को इस मामले की उच्चस्तरीय जांच करानी चाहिए कि आखिर वह कौन लोग हैं जो देश की सुरक्षा व्यवस्था में गहरे तक पैठ कर चुके हैं। ऐसे लोगों से एक पत्रकार तक गंभीर सूचनाएं कैसे पहुंच रही हैं। ऐसे लोग देश की सुरक्षा का सौदा पत्रकार के अलावा अन्य लोगों से भी कर सकते हैं। इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए।

akhilesh yadav

यह पढ़ें....तमिलनाडुः तीनों कृषि कानूनों पर बोले राहुल गांधी- इससे भारतीय खेती बर्बाद हो जाएगी

बढ़ते मूल्य और किसान आंदोलन

पेट्रोल -डीजल के बढ़ते मूल्य और किसान आंदोलन को लेकर हुए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बताएं कि क्रूड ऑयल जब इतना सस्ता है तो पेट्रोल व डीजल का दाम इतना ज्यादा क्यों है। यह गरीब जनता के साथ लूट हो रही है। उत्तर प्रदेश में अगली सपा सरकार बनने पर विकास कार्य की शुरुआत फर्रुखाबाद से करने का वादा करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी की योगी सरकार केवल पुराने विकास कार्यों पर अपने नाम का पत्थर लगवा रही है। जहां तक सपा नेता आजम खां पर मुकदमों का मामला है तो सभी जानते हैं कि यह मुकदमे राजनीतिक द्वेष से लगाए गए हैं और पूरी तरह से फर्जी हैं। योगी सरकार इस देश की पहली ऐसी सरकार होगी जिसने मुख्यमंत्री पर लगे गंभीर किस्म के मुकदमों को वापस लेने का काम किया है।

अखिलेश तिवारी

suman

suman

Next Story