×

हाथरस कांड के लिए अखिलेश ने भाजपा को बताया जिम्मेदार

हाथरस में परिवार वाले अपने सामने बेटी का दाह संस्कार करना चाहते थे पर रामराज लाने वालों ने यह नहीं होने दिया। बेटी से छेडख़ानी का विरोध करने पर पिता की हत्या कर दी गई। बेटी न्याय की गुहार लगाती रही। वह रो रही है। यह काण्ड भाजपा के लिए शर्मनाक है।

SK Gautam
Published on: 2 March 2021 3:04 PM GMT
हाथरस कांड के लिए अखिलेश ने भाजपा को बताया जिम्मेदार
X
हाथरस कांड के लिए अखिलेश ने भाजपा को बताया जिम्मेदार

अखिलेश तिवारी

लखनऊ। हाथरस में छेड़छाड़ मामले में पीडि़ता के पिता की हत्या किए जाने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि हाथरस की पुलिस और भाजपा की सरकार इसके लिए जिम्मेदार है। महिला सुरक्षा के मामले में सरकार की नीति ही ऐसी हो गई है जिससे महिलाओं को सुरक्षा नहीं मिल पा रही है। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी का मुद्दा भी उठाया।

भाजपा राज में देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट है-अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट है। नौजवानों के भविष्य को खतरे में डाल दिया गया है। रोजगार उनके पास नहीं है, नहीं नौकरियां है। मंहगाई चरम पर है। भ्रष्टाचार बेलगाम है। कानून व्यवस्था नियंत्रण के बाहर है। लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। भाजपा के पास विकास और प्रदेश की खुशहाली का कोई विजन नहीं है, उसके पास सिर्फ टेली विजन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं।

hathras case

यह काण्ड भाजपा के लिए शर्मनाक है-अखिलेश यादव

हाथरस में परिवार वाले अपने सामने बेटी का दाह संस्कार करना चाहते थे पर रामराज लाने वालों ने यह नहीं होने दिया। बेटी से छेडख़ानी का विरोध करने पर पिता की हत्या कर दी गई। बेटी न्याय की गुहार लगाती रही। वह रो रही है। यह काण्ड भाजपा के लिए शर्मनाक है। सपा सरकार ने अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 नम्बर सेवा दी, भाजपा सरकार ने इसका नम्बर बदलकर 112 कर दिया। एम्बूलेंस सेवा 108 और 102 चौपट हो गई। महिला अपराधों पर रोक के लिए 1090 सेवा शुरू की थी, उसे खत्म कर दिया। समाजवादी सरकार में युवाओं को लैपटाप बांटे गए जो आज भी चल रहे हैं।

ये भी देखें: हाथरस केस: बेटी ने द‍िया पिता की अर्थी को कंधा, देखकर रो पड़ा हर कोई

कृषि सुधार के नाम पर तीन काले कानून-अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि सरकार ने कृषि सुधार के नाम पर तीन काले कानून लाकर एमएसपी खत्म कर दी। बिचौलिये खुद मुनाफे के लिए काम करते हैं वो किसान को मुनाफा नहीं दे सकते हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार ने मंडियां बनाई थी, भाजपा सरकार ने मण्डी, एमएसपी दोनों को खत्म कर किसान को बाजार के भरोसे छोड़ दिया।

ये भी देखें: हाथरस केस: बेटी ने द‍िया पिता की अर्थी को कंधा, देखकर रो पड़ा हर कोई

मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस, बसपा और भाजपा छोडक़र अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आए प्रमुख नेताओं द्वारा समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी में लोगों के शामिल होने से स्पष्ट है कि प्रदेश की जनता अब परिवर्तन के लिए तैयार है। अब सभी लोगों की नजऱ समाजवादी पार्टी पर है।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story