×

इन्हें उजाड़ कर ही दम लेगी भाजपा सरकार, अखिलेश यादव का बड़ा आरोप

समाजवादी नेता ने कहा कि उत्पादन खर्च में व्यय वृद्धि तथा खाद, बीज एवं डीजल के महंगे होने के कारण किसानों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में किसानों के साथ न्याय किया गया था जबकि भाजपा सरकार में किसानों को अन्याय के सिवाय कुछ नही मिला।

Shivakant Shukla
Published on: 11 Dec 2019 2:51 PM GMT
इन्हें उजाड़ कर ही दम लेगी भाजपा सरकार, अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने ठान लिया है कि किसानों को पूरी तरह उजाड़ कर ही दम लेगी। कहां तो तय था कि किसानों की आय दुगुनी की जायेगी तथा उनकी फसलों का उत्पादन लागत से डेढ गुना दिया जायेगा। अब तो किसानों के उत्पाद का बिना लाभ हानि भुगतान के लाले पड़ गये हैं।

गन्ना, धान और आलू के उत्पादक किसान खून के आंसू रो रहे है: अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में गन्ना, धान और आलू के उत्पादक किसान खून के आंसू रो रहे है। गन्ना का दाम भाजपा सरकार में एक पैसा की वृद्धि न करना किसानों से किए गये वायदे के विरूद्ध साजिश हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में बिचौलियों की पौ बारह बन आयी है। गन्ना और धान के फसलों की लूट भाजपा सरकार के संरक्षण में लगातार विगत ढाई वर्ष से हो रही है।

ये भी पढ़ें—आबकारी मंत्री ने बताई शराब से हाने वाली मौतों को रोकने के उपाय

समाजवादी नेता ने कहा कि उत्पादन खर्च में व्यय वृद्धि तथा खाद, बीज एवं डीजल के महंगे होने के कारण किसानों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में किसानों के साथ न्याय किया गया था जबकि भाजपा सरकार में किसानों को अन्याय के सिवाय कुछ नही मिला। उन्होंने कहा कि सरकार में थोड़ी भी किसानों के प्रति संवेदना है तो गन्ना मूल्य 450 रूपये प्रति क्वीन्टल घोषित करें। अन्यथा मजबूर किसान संघर्ष का निर्णायक रास्ता अपनायेगा जो सरकार को भारी पडे़गा।

अखिलेश यादव ने कहा कि धान की भी दुर्गति हो गयी है कोई भी धान क्रय केन्द्र सक्रिय नही और न ही बोरों की उपलब्धता है। किसानों के साथ भाजपा सरकार में यह सबसे बड़ा धोखा है। धान उत्पाद की लूट प्रशासन की मिलीभगत से बिचौलियों द्वारा की जा रही है और भाजपा सरकार बगुला भगत बनी हुई है। आलू उत्पादक किसानों के साथ भी भाजपा सरकार ने अनर्थ किया है, आलू उत्पाद की कीमत भी किसानों को न मिलना सरकारी विश्वासघात की पराकाष्ठा है। किसानों ने भी ठान लिया है कि वे भाजपा सरकार की इस धोखाधड़ी का माकूल जवाब अवश्य देंगे।

ये भी पढ़ें—उन्नाव रेप केस: पुलिस ने कोर्ट में दाखिल किया चार्ज शीट

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story