UP Politics: लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा को हटाना जरूरी... इसके लिए कार्यकर्ता जमकर करें मेहनत, बोले-अखिलेश यादव

UP Politics: उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 संविधान और लोकतंत्र बचाने वाला चुनाव है। बीजेपी लोकतंत्र खत्म करने पर लगी है। संवैधानिक संस्थाओं को धीरे-धीरो खत्म किया जा रहा है।

Anant Shukla
Published on: 30 July 2023 3:15 PM GMT
UP Politics: लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा को हटाना जरूरी... इसके लिए कार्यकर्ता जमकर करें मेहनत, बोले-अखिलेश यादव
X
akhilesh yadav (Photo-Social Media)

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुलडोजर को लेकर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सत्ता का दुरुपयोग कर उत्तर प्रदेश को अराजकता में झोंक दिया है। बुलडोजर उपयोग विधि व्यवस्था के लिए चुनौती बन गई है। बुलडोजर की वजह से देशभर में सांस्कृति की बदनामी हो रही है। उन्होंने कहा कि सपा कानून का राज कायम करने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा सरकार ने विकास को बाधित किया है। जबकि सपा विकास की निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। अखिलेश यादव रविवार को प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ के डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे।

लोकसभा चुनाव 2024 संविधान और लोकतंत्र बचाने वाला चुनाव

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 संविधान और लोकतंत्र बचाने वाला चुनाव है। बीजेपी लोकतंत्र खत्म करने पर लगी है। संवैधानिक संस्थाओं को धीरे-धीरो खत्म किया जा रहा है। 2024 में उसकी विदाई दय है। इसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करने के लिए कहा।

सपा रकार का रिकॉर्ड बीजेपी नहीं तोड़ सकती-अखिलेश

सपा प्रमुख ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश में जो विकास कार्य हुए उनका रिकार्ड बीजेपी नहीं तोड़ सकती। सपा सरकार में प्रत्येक गांव में विकास कार्य हुए थे। भाजपा सपा को बदनाम करना चाहती है। सपा नेताओं पर फर्जी मुकदमें लगाकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। सरकार अपने विपक्षियों को दुष्मन मानती है क्योंकि उसमें लोकतंत्र की भावना नहीं है।

किसानों का हो रहा शोषण

अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार में किसानों का शोषण हो रहा है। फसलें लूटी जा रही हैं। फसल पर एमएसपी नहीं मिल रही, जिससे उनकी लागत भी नहीं निकल पा रही है। किसान कर्ज के बोझ में दबा है। गुजरात की कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए साजिश की जा रही है। अनाज का क्रय मंडी से इसके लिए उचित व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार चरम पर है। आम आदमी परेशान है। समाज का हर वर्ग असंतुष्ट और आक्रोशित है।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story