बीजेपी 2014 में सत्ता में आई थी और 2024 में बाहर हो जाएगी, I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक मे शामिल होने से पहले बोले-अखिलेश

UP News: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा सपा को गुंडों की पार्टी बताए जाने पर अखिलेश यादव नें पलवार करते हुए कहा कि ब्रजेश पाठक उस पद के लायक ही नहीं हैं जो पद उन्हें दे दिया गया है। लेकिन जिम्मेदारी मिल गई है तो उसकी गरिमा बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है।

Anant Shukla
Published on: 31 Aug 2023 10:30 AM GMT
बीजेपी 2014 में सत्ता में आई थी और 2024 में बाहर हो जाएगी, I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक मे शामिल होने से पहले बोले-अखिलेश
X
akhilesh yadav (Photo-Social Media)

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रक्षाबंधन के अवसर पर अपने पैतृक गांव सैफई पहुंचे। वहां उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश लोकसभा सीट के लिहाज से देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। भाजपा ने देश की आम जनता को धोखा दिया है। अब जनता लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को सत्ता से बेदखल करेगी। सपा प्रमुख सैफई में प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और उन्हें चुनाव की तैयारियों में लग जाने के लिए कहा।

रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी

पत्रकारों से वार्ता करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी 2014 में सत्ता में आई थी और 2024 में सत्ता से बाहर हो जाएगी। उन्होंने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत दुनिया का एकमात्र देश है, जहां पर रक्षाबंधन बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने अपनी माताओं और बहनों की रक्षा करने का संकल्प लेने के लिए कहा। I.N.D.I.A गठबंधन के बारे में उन्होंने कहा कि गठबंधन की बैठकें लगातार जारी है। गठबंधन की पहली बैठक पटना में, दूसरी बेंगलुरु में और तीसरी महाराष्ट्र में हो रही है। जनता को भरोसा है कि गठबंधन बन के तैयार होगा। भाजपा का इस बार सत्ता से बाहर जाना तय है।

ब्रजेश पाठक उस पद के लायक ही नहीं हैं जो पद उन्हें दे दिया गया है-अखिलेश

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा सपा को गुंडों की पार्टी बताए जाने पर अखिलेश यादव नें पलवार करते हुए कहा कि ब्रजेश पाठक उस पद के लायक ही नहीं हैं जो पद उन्हें दे दिया गया है। लेकिन जिम्मेदारी मिल गई है तो उसकी गरिमा बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है। उन्हें स्वास्थ्य विभाग पर ध्यान देना चाहिए। लेकिन वो इसके अलावां अन्य बिमारी देख रहे हैं। उन्होंने अपने विभाग को ही बिमार कर दिया है। यदि कोई इसे सुधारना भी चाहे तो 10 सालों तक सही नहीं कर सकता।

इस सरकार में लूट और भ्रष्टाचार चरम पर-अखिलेश

बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार में लूट और भ्रष्टाचार चरम पर है। अस्पतालों में गरीबों को ठीक से इलाज नहीं मिल पा रहा है। इतने सालों में इस सरकार ने एक भी अस्पताल नहीं बनवाया। ये लोग इधर-उधर की बात इस लिए कर रहे हैं क्योंकि घोसी विधानसभा चुनाव हार रहे हैं। फिर भी इनके मंत्री घोसी में मुंह लटकाकर आ जाते हैं।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story