UP News: सरकार बताए एसबीआई और एलआईसी मामले में कार्यवाही होगी या दोस्त अडानी को बचाएगी भाजपा- अखिलेश यादव

UP News: उन्होने कहा कि भाजपा आने वाले चुनाव को देखते हुए ईडी और सीबीआई का दुरूपयोग कर रही है। उत्तर प्रदेश एक बड़ा प्रदेश है, यहीं से होकर प्रधानमंत्री का रास्ता जाता है। इस लिए यहां चुनाव से पूर्व साजिश की जा रही है।

Anant kumar shukla
Published on: 27 Feb 2023 11:21 AM GMT
Akhilesh Yadav Targets on BJP Government
X

Akhilesh Yadav Targets on BJP Government (Social Media)

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अडानी का नाम लिए बगैर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने जनता का पैसा अपने मनपसंद उद्योगपति को दे दिया। इसपर कोई कार्यवाही होगी की नहीं भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए। उन्होने कहा कि यदि एसबीआई और एलआइसी के अधिकारियों ने निजी कंपनी में पैसा लगाया है तो उनके खिलाफ कार्यवाही कर तुरंत जेल भेजना चाहिए। लेकिन जेल उसे भेंजा जा रहा है जो सुधार कर रहा है। इसके बाद भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होने कहा कि मित्र की पहचान बुरे दिनों में ही होती है, क्या भाजपा अपने मित्र का साथ देगी?

उन्होने कहा कि भाजपा आने वाले चुनाव को देखते हुए ईडी और सीबीआई का दुरूपयोग कर रही है। उत्तर प्रदेश एक बड़ा प्रदेश है, यहीं से होकर प्रधानमंत्री का रास्ता जाता है। इस लिए यहां चुनाव से पूर्व साजिश की जा रही है।

अखिलेश ने कहा कि सदन में सीएम योगी ने कहा था कि माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे। पहले माफियाओं की सूची तो आ जाए। मैने सदन में प्रदेश मुख्य 10 अपराधियों की सूची मांगी थी। लेकिन सरकार सूची जारी करने से पीछे हट रही है।

टॉप 10 अपराधियों की सूची जारी करने की मांग

उन्होने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार को टॉप 10 माफियाओं की सूची जारी करनी चाहिए। इसके अलावा अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में मंहगाई चरम पर है। आम जन परेशान है। लेकिन सरकार हांथ पे हांथ धरे बैठी है। युवा बेरोजगार है। सरकार सीर्फ झूठे वादे करती है। इनवेस्टर मीट के नाम पर करोंड़ उड़ा दिया गया लेकिन अभी तक जमीन पर कुछ नहीं दिख रहा।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story