×

Akhilesh Yadav ने ट्वीट कर PM मोदी से पूछा, 'जब हैं भूखे पेट, तो क्या करेगा नेट'

Akhilesh Yadav Tweets: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों सहित देश में महंगाई सहित अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

aman
Written By aman
Published on: 3 May 2022 10:16 AM GMT (Updated on: 3 May 2022 10:27 AM GMT)
akhilesh yadav tweets and asked pm modi when you are hungry what will internet do
X

akhilesh yadav and pm modi (File Photo) 

Akhilesh Yadav Latest News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों सहित देश में महंगाई सहित अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जर्मनी में भारतीय मूल के संबोधन वाले वीडियो का एक हिस्सा भी शेयर किया है। जिसमें पीएम मोदी भारत में सस्ता इंटरनेट डाटा की बात कर रहे हैं। इसी को आधार बनाते हुए अखिलेश ने तंज कसा और सवाल पूछे।

सपा अध्यक्ष ने ट्वीट किया, 'सस्ता पेट्रोल-डीजल, गैस, दाल, चावल, तेल, घी और आटा भी हो न कि केवल डेटा… क्योंकि डेटा से पेट नहीं भरता। सवाल ये है कि: जब हैं भूखे पेट, तो क्या करेगा नेट। विदेशों में संपन्न लोगों से ताली बजवाना और देश में विपन्न आदमी की थाली सजवाना…दो अलग-अलग बातें हैं।'

क्या कहा था मोदी ने?

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यूरोप दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन सोमवार को भारतीय प्रधानमंत्री जर्मनी की राजधानी बर्लिन में थे। यहां उन्होंने भारतीय मूल को संबोधित किया। इसी दौरान उन्होंने भारत में सस्ता इंटरनेट डाटा के बारे में भी चर्चा की। जिस पर भारतीय मूल के लोगों ने जमकर तालियां बजाई। बस यही बात अखिलेश यादव को खटक गई। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने तालियों के बीच कहा, कि'...तालियां तो अब बजने वाली है। भारत में जितना सस्ता डेटा है, उतना बहुत से देशों के लिए अकल्पनीय है।'

ये भी कहा मोदी ने

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में भारतीय मूल के लोगों को कहा कि भारत वैश्विक बन रहा है। 21वीं सदी के इस तीसरे दशक की सबसे बड़ी सच्चाई यही है कि भारत वैश्विक बन रहा है। कोरोना काल में भारत ने 150 से ज्यादा देशों को आवश्यक दवाइयां भेजकर अनगिनत जिंदगियां बचाने में मदद की। भारत को कोविड वैक्सीन बनाने में सफलता मिली। हमने अपनी वैक्सीन से दुनिया के करीब 100 देशों की मदद की।

'2024 में फिर मोदी'

ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री मोदी के आने से पहले एक वक़्त ऐसा भी आया जब इंतजार कर रहे लोगों ने उत्साहित होकर '2024: मोदी फिर एक बार' के नारे लगाए। पीएम के भाषण के दौरान भी लगातार तालियां बजती रहीं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story