×

झांसी मुठभेड़ में मारे गए युवक के परिजनों से मिलने जाएंगे अखिलेश यादव

झांसी में हुई मुठभेड़ में मारे गए युवक पुष्पेंद्र यादव के परिवार से मिलने आज झांसी जाएंगे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव।

Roshni Khan
Published on: 25 July 2023 10:58 AM GMT
झांसी मुठभेड़ में मारे गए युवक के परिजनों से मिलने जाएंगे अखिलेश यादव
X

झांसी: झांसी में हुई मुठभेड़ में मारे गए युवक पुष्पेंद्र यादव के परिवार से मिलने आज झांसी जाएंगे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव। झांसी में हुई मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए सपा ने मांग की है कि इसकी जांच हाई कोर्ट के न्यायाधीश से कराई जाए और संबंधित पुलिस थानाध्यक्ष के खिलाफ युवक की हत्या को लेकर FIR दर्ज की जाए।

ये भी देखें:डाक दिवस के अवसर पर विभागीय कर्मचारियों द्वारा निकाली गई डाक जागरूकता रैली

मुठभेड़ से पहले पुष्पेंद्र ने थानाध्यक्ष पर गोली चलायी थी- पुलिस

झांसी पुलिस ने बताया था कि उसने 5 और 6 अक्टूबर की रात कथित रूप से बालू खनन में शामिल पुष्पेंद्र यादव को जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर गुरसराय इलाके में मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस ने दावा किया था कि मुठभेड़ से कुछ घंटे पहले पुष्पेंद्र ने कानपुर झांसी राजमार्ग पर मोठ के थानाध्यक्ष धर्मेंन्द्र सिंह चौहान पर गोली चलायी थी।

पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि पुष्पेंद्र यादव अवैध रूप से खनन कार्य में शामिल था और 29 सितंबर को थानाध्यक्ष द्वारा उसके कुछ ट्रक जब्त किये जाने के बाद उनसे उसकी कहासुनी भी हुई थी।

पुलिस के अनुसार, पुष्पेंद्र समेत तीन मोटरसाइकिल सवारों ने शनिवार रात को थानाध्यक्ष धर्मेंद्र और उसके सहयोगी को कानपुर झांसी राजमार्ग पर रोका। पुष्पेंद्र ने धर्मेंद्र पर गोली चलाई और उसकी कार लेकर चला गया। बाद में सुबह करीब तीन बजे गोरठा के पास पुलिस ने तीन लोगों को धर्मेंद्र की कार के साथ पकड़ा और इसी बीच हुई मुठभेड़ में पुष्पेंद्र मारा गया।

ये भी देखें:पाकिस्तानी हो क्या! प्रचार के दौरान मंच से इन्होंने कह दी ये बड़ी बात फिर…..

युवक के खिलाफ दो अलग अलग FIR दर्ज की गई

रविवार को पुष्पेंद्र यादव, विपिन और रविंद्र के खिलाफ मोठ और गुरसराय पुलिस थाने में दो अलग अलग एफआईआर दर्ज की गई। सपा ने इस मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए आरोप लगाया कि पुष्पेंद्र को पुलिस ने उस समय मार डाला जब वह अपने ट्रक छुड़ाने थानाध्यक्ष के पास आया था।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story