×

अखलाक मर्डर केसः आरोपी रविन का किया गया अंतिम संस्कार, खत्म होगा अनशन

By
Published on: 7 Oct 2016 1:48 PM GMT
अखलाक मर्डर केसः आरोपी रविन का किया गया अंतिम संस्कार, खत्म होगा अनशन
X

नोएडादादरी के बिसाहड़ा गांव में शुक्रवार की शाम करीब 6.30 बजे रविन का अंतिम संस्कार किया गया। उसके अतिंम संस्कार में बीजेपी विधायक संगीत सोम भी मौजूद रहे। इस दौरान अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। रविन को उसके पिता ने मुखागनि दी। इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात तक आमरण अनशन खत्म हो जाएगा। महेश शर्मा के साथ हुई बैठक में ग्रामीणों की जाएज मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है।

मांगे जो की जाएंगी पूरी

-प्रशासन की ओर से परिवार को 20 लाख रुपए की अर्थिक मदद दी जाएगी।

-पत्नी को कंप्यूटर कोर्स करवाकर नौकरी दिलाया जाएगा।

-बच्चे की आजीवन शिक्षा निशुल्क होगी।

ये भी पढ़ें...अखलाक की हत्या के आरोपी का नहीं हुआ अंतिम संस्कार, दादरी के बिसाहड़ा में तनाव

-जल्द से जल्द साक्ष्य एकत्रित कर जान मोहम्मद को अरेस्ट किया जाएगा।

-जेल में बंद गांव के बच्चों की सुरक्षा का पूर्ण भरोसा दिलाया गया।

Next Story