×

जरूरतमंदों को बांटा राशन सामग्री किट, सराहनीय कार्य की हो रही तारीफ

आपदा प्रबंधन एवं नदी जल संरक्षण अभियान लोकभारती के तत्वाधान में मंगलवार को जरूरतमंदों को राशन सामग्री का किट वितरित किया गया। इसके साथ ही लोगों को सफेद रंग का गमझा भी भेट किया।

Dharmendra kumar
Published on: 16 Jun 2020 8:22 PM GMT
जरूरतमंदों को बांटा राशन सामग्री किट, सराहनीय कार्य की हो रही तारीफ
X

लखनऊ: आपदा प्रबंधन एवं नदी जल संरक्षण अभियान लोकभारती के तत्वाधान में मंगलवार को जरूरतमंदों को राशन सामग्री का किट वितरित किया गया। इसके साथ ही लोगों को सफेद रंग का गमझा भी भेट किया। आपदा प्रबंधन एवं नदी जल संरक्षण अभियान लोकभारती के संयोजक कैप्टन सुभाष ओझा ने जरूरत मंद लोगों के घर-घर जाकर राशन वितरण किया।

राशन सामग्री और गमझा पाकर जरूरत मंद लोगों के चेहरे पर खुशी आ गई। राशन सामग्री के किट में आटा, दाल, चावल, तेल और मसाला इत्यादि शामिल था।

कोरोना संकट के दौर में जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न वितरित किया गया जो कि एक सराहनीय कार्य है। लोगों ने कैप्टन सुभाष ओझा की खूब तारीफ की।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story