×

Aligarh News: भारतीय किसान यूनियन टिकैत के किसान नेता कमांडो ओपी सिंह रालोद में हुए शामिल

Aligarh News: अजीत सिंह के जमाने में अपना अच्छा बजूद रखने वाली पार्टी राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के गिरते स्तर में भारतीय किसान यूनियन के नेता त्यागपत्र देकर किसानों से जुड़ी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 5 Feb 2023 3:52 PM GMT
Aligarh News
X

Aligarh News (Newstrack)

Aligarh News: अलीगढ उत्तर प्रदेश की राजनीति में अजीत सिंह के जमाने में अपना अच्छा बजूद रखने वाली पार्टी राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के गिरते स्तर में भारतीय किसान यूनियन के नेता त्यागपत्र देकर किसानों से जुड़ी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के किसान नेता कमांडो ओपी सिंह हुए राष्ट्रीय लोकदल पार्टी में शामिल। राष्ट्रीय लोकदल पार्टी में शामिल होने पर कमांडो ओपी सिंह का जीटी रोड पर स्थित एक गेस्ट हाउस में भव्य स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय लोकदल पार्टी की कार्यकर्ता के रूप में ओपी सिंह ने ली सदस्यता

जानकारी देते हुए कमांडो ओपी सिंह ने बताया कि मैंने आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत से त्यागपत्र देकर राष्ट्रीय लोकदल पार्टी की कार्यकर्ता के रूप में सदस्यता ली है। रालोद कभी भी कमजोर नहीं रही। हम गांव गांव घूमकर चौधरी चरण सिंह जी के सिद्धांतों को बतायेगे और माननीय जयंत चौधरी जी के आह्वान पर आने वाले चुनावों में बुलंदी हासिल करेंगे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story