×

Bulandshahr News: अलीगढ़ के पूर्व विधायक मलखान सिंह और गनर हत्याकांड में सजा हुई मुकर्रर, 14 हत्यारों को उम्र कैद

Bulandshahr News: बुलंदशहर के जिला जज ने शुक्रवार को 15 आरोपियों को दोषी करार दे गिल्टी होल्ड कर दिया था, 1 हत्यारे के फरार होने के कारण आज 14 हत्यारे कोर्ट में पेश हुए सभी 14 को सजा सुनाई गई जब की फरार 1 दोषी गिल्टी होल्ड पर माना जायेगा. फरार हत्यारे के खिलाफ भी कोर्ट ने विधिक प्रभावी कार्रवाई की है।

Sandeep Tayal
Published on: 30 Jan 2023 2:46 PM GMT
X

Aligarh Former MLA Malkhan Singh and gunner murder case

Bulandhshar News: यूपी के बुलंदशहर जिला न्यायधीश पंकज सिंह ने 16 साल से चल रहे अलीगढ़ जनपद की इगलास विस सीट के आरएलडी के पूर्व विधायक मलखान सिंह और उनके गनर हत्याकांड में आज हत्यारों को सजा मुकर्रर कर दी। बुलंदशहर के डीजीसी राहुल उपाध्याय ने बताया कि जिला जज पंकज सिंह ने आज अलीगढ़ के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह सहित 14 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा मुकर्रर की है , जब कि मुख्य हत्यारे जिला पंचायत अध्यक्ष रहे तेजवीर सिंह पर डेढ़ लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।

बुलंदशहर के जिला जज ने शुक्रवार को 15 आरोपियों को दोषी करार दे गिल्टी होल्ड कर दिया था, 1 हत्यारे के फरार होने के कारण आज 14 हत्यारे कोर्ट में पेश हुए सभी 14 को सजा सुनाई गई जब की फरार 1 दोषी गिल्टी होल्ड पर माना जायेगा. फरार हत्यारे के खिलाफ भी कोर्ट ने विधिक प्रभावी कार्रवाई की है।

पूर्व विधायक -गनर हत्याकांड में इन्हे हुई सजा

बुलंदशहर के डीजीसी क्राइम राहुल उपाध्याय एडीजीसी मनुराज सिंह ने बताया कि बुलंदशहर के जिला न्यायाधीश पंकज सिंह ने इगलास के पूर्व विधायक मलखान सिंह और उनके गनर सुनील कुमार की हत्या के मामले में प्रस्तुत सक्ष्यो, गवाहों के बयानों और दोनो पक्षों को जिरह सुनने के बाद शुक्रवार को 15 आरोपियों को दोषी करार दे गिल्टी होल्ड कर दिया था, आज बुलंदशहर के जिला न्यायधीश पंकज सिंह ने अलीगढ़ के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर उर्फ गुड्डू, शरीफ, अमित गुप्ता उर्फ अजीत, विशाल गौड़, उपेंद्र, प्रदीप उर्फ अन्नू बघेल, प्रेम सिंह कुशवाहा, भूपेंद्र गुप्ता, प्रदीप, सोनू उर्फ सुरेंद्र, जीतू उर्फ जितेंद्र, लालू खां, सुनील उर्फ दाऊ, रॉबी उर्फ संजीव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोहरे हत्याकांड में मुख्य हत्यारे तेजवीर सिंह पर 1.5 लाख रूपये का अर्थदंड भी लगाया है। जब कि फरार चल रहे हत्यारोपी सोनू गौतम को भी दोषी करार दिया जा चुका है, कोर्ट ने फरार हत्यारे की हाजिरी माफी को खारिज कर NBW जारी कर दिया है।

राजनीतिक प्रतिद्वंद्ता में की गई थी पूर्व विधायक मलखान सिंह और गनर की हत्या

बुलंदशहर के डीजीसी क्राइम राहुल उपाध्याय और एडीजीसी मनुरज सिंह ने बताया कि अलीगढ़ जनपद की इगलास विधान सभा सीट के रालोद के विधायक रहे मलखान सिंह और उनके गनर सुनील कुमार की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते

30 मार्च 2006 को उस समय ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी जब वह अलीगढ़ के क्वार्सी की मान सरोवर कालोनी स्थित अपने आवास के बाहर बैठे हुए थे। फायरिंग में एक और गनर सतवीर सिंह और पूर्व विधायक मलखान सिंह के साले प्रेमपाल सिंह भी गोली लगने से घायल हुए थे।पूर्व विधायक मलखान सिंह के भाई दलवीर सिंह ने अलीगढ़ के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू सहित 18 आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

एडीजीसी मनुराज सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर 2008 में अलीगढ़ से पूर्व विधायक मलखान सिंह हत्याकांड प्रकरण बुलंदशहर कोर्ट में ट्रांसफर किया गया था।

14 साल में 1000 से अधिक तारीखें लगी

बुलंदशहर जिला कोर्ट के एडीजीसी मनु राज सिंह ने बताया बुलंदशहर कोर्ट में 14 साल चले मलखान सिंह ऑर्गेनल्स सुनील कुमार हत्याकांड मामले में 1000 से अधिक तारीखें लगी। अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष दोनों की तरफ से 16-16 गवाह पेश किए गए । आज कोर्ट ने हत्याकांड के 15 दोषियों को सजा मुकर्रर की है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story