जहरीली शराब कांड: लगातार बढ़ रही मृतकों की संख्या, अब तक 70 की मौत

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

Raghvendra Prasad Mishra
Published on: 31 May 2021 10:07 AM GMT
Aligarh Liquor Case
X

अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से बीमार पड़े लोगों से मिलती पुलिस (फोटो साभार— सोशल मीडिया)

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस मामलें में अब तक 70 लोगों के मरने की सूचना है। जबकि 44 शव पोस्टमार्टम के लिए पहुंच चुके हैं। इस मामले में अस्पताल में भर्ती तथा मर चुके लोगों के परिजनों ने मौत के पीछे जहरीली शराब पीने का तर्क दे रहे हैं। जहरीली शराब पीने से तहसील कोल व तहसील खैर के गांवों में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। मौत का यह आंकड़ा काफी डरावने हैं। इसके चलते पूरे क्षेत्र दहशत का माहौल बना हुआ है।

मृतकों की लिस्ट

जहरीली शराब पीने से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसमें अब तक 70 लोगों के मरने की चर्चा है, जबकि 44 लोगों की लाश पोस्टमार्टम के लिए पहुंच चुकी है। इनमें मृतक इस्लामुद्दीन पुत्र मास्टर बशीर, निवासी प्लांट गैस गोदाम ग्राम करसुआ थाना लोधा अलीगढ़। इस्लामुद्दीन मूलत: चांद मस्जिद के पास नई आबादी थाना कोतवाली दादरी जनपद गौतम बुद्ध नगर का रहने वाला है। धर्मपाल पुत्र रोशन सिंह (62) निवासी ग्राम सागौर थाना गभाना अलीगढ़। नीरज कुमार पुत्र सरदार सिंह (27) निवासी ग्राम अंडला थाना खैर। मनोज कुमार पुत्र सुखबीर सिंह (50) निवासी ग्राम छेरत सरकारी ट्यूबवेल के पास थाना जवा। गुरबीर सिंह पुत्र गजेंद्र पाल सिंह (40) निवासी ग्राम नंदपुर। जितेंद्र सिंह पुत्र बर्फ सिंह (58) निवासी ग्राम छेरत अलीगढ़।

ओमवीर सिंह पुत्र शिशुपाल सिंह (40) निवासी ग्राम छैरत। धर्मपाल पुत्र रूपचंद (50) निवासी ग्राम अंडला। लल्लन प्रसाद पुत्र कामेश्वर प्रसाद (50) हाल निवासी गैस प्लांट ग्राम करसुआ थाना लोधा जनपद अलीगढ़। यह ग्राम दक्षिणी छामोन थाना भिटोरी जिला समस्तीपुर बिहार का मूलनिवासी बताया जा रहा है। सुनील पुत्र धर्मपाल (28) ग्राम करसुआ। महेश पुत्र रमेश (40) करसुआ। राजेश पुत्र खूबीराम (35) निवासी ग्राम करसुआ। महेश पुत्र रघुवीर सिंह (38) निवासी नगला राम थाना नौझील जिला मथुरा का रहने वाला था, जो यहां गैस प्लांट करसुआ थाना लोधा जनपद अलीगढ़ में रहता था। संतोष पुत्र साहब सिंह (45) निवासी ग्राम करसुआ। जयपाल पुत्र मलखान सिंह (65) निवासी ग्राम करसुआ।

इसी क्रम में अवनीश पुत्र अशोक सिंह (34) निवासी ग्राम कुटिया थाना देवचरा जनपद प्रतापगढ़। राकेश कुमार पुत्र डोरीलाल (50) निवासी अंडला थाना खैर जनपद अलीगढ़। राजकुमार पुत्र सत्यपाल सिंह (45) निवासी ग्राम सागौर। ताहिर पुत्र जमात अली (45) निवासी गांव राइट। हारून पुत्र खेचेर खान (35) निवासी गांव राइट। सतीश पुत्र रामपाल शर्मा (28) निवासी करसुआ। आनंदपाल पुत्र महावीर सिंह (45) निवासी सांगोर। अजय पुत्र कल्याण सिंह (30) निवासी करसुआ। राकेश कश्यप पुत्र राजेंद्र (35) निवासी बिरौली।

इसी तरह खुशहाली राम पुत्र नारायण सिंह (35) निवासी भनौली। कुलदीप बंसल पुत्र मोती बंसल (45) निवासी नंदपुर कला। शिवकुमार पुत्र रामचरण शर्मा (55) निवासी बिहारीपुर।हरिओम साहब सिंह (40) निवासी छेरत। ओमप्रकाश पुत्र सिधू सिंह (55) निवासी करसुआ। मूलचंद पुत्र सूरजपाल (28) गांव बिहारीपुर। नाथूलाल पुत्र उदा (50) निवासी गैस प्लांट करसुआ थाना लोधा। नाथूलाल भी मूलनिवासी ग्राम गोपालपुरा थाना जूनी जनपद टोंक राजस्थान का था। सतीश पुत्र रोशन सिंह (50) ग्राम सागौर थाना गभाना जनपद अलीगढ़। विशेख शर्मा पुत्र हरि शंकर शर्मा (34) ग्राम पला सल्लू। विनोद पुत्र छिद्धा ग्राम मादक। डिप्टी पुत्र हरिश्चंद्र निवासी ग्राम मादक।

इसी के साथ सुरेश कुमार पुत्र रामेश्वर (42) ग्राम राइट। राम चरण पुत्र ओमप्रकाश उम्र (45) ग्राम करसुआ। मनोज कुमार पुत्र रेशम पाल सिंह (35) ग्राम मुकुटपुर। गंगाराम पुत्र दामोदर (45) ग्राम छेरत। अशोक तिवारी पुत्र रमापति तिवारी (35) ग्राम पाराबासुपुर, थाना अखंड नगर जनपद सुल्तानपुर। जो गैस प्लांट करसुआ थाना लोधा जनपद अलीगढ़ में रहता था। अशोक सिंह पुत्र जयपाल सिंह (51) ग्राम कोरह रुस्तमपुर। कालीचरण पुत्र रेवती प्रसाद (60) ग्राम भनोली। विपिन कुमार पुत्र नोहबत सिंह (45) ग्राम गंगापुर। संजय कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह (42) ग्राम गंगापुर जट्टारी थाना टप्पल, जनपद अलीगढ़ के रहने वाले हैं।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story