×

Ammonia Gas Leak In Aligarh: अलीगढ़ की मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, 100 से अधिक श्रमिक बेहोश

Ammonia Gas Leak In Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के एक मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक हो जाने से यहां काम कर रहे 100 से अधिक श्रमिक बेहोश हो गए हैं।

Krishna Chaudhary
Published on: 29 Sep 2022 8:26 AM GMT
Ammonia Gas Leak In Aligarh
X

Ammonia Gas Leak In Aligarh। (Social Media)

Ammonia Gas Leak In Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक बड़ी औद्योगिक दुर्घटना की खबर सामने आई है। जिले के एक मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक (Ammonia Gas Leak In Aligarh) हो जाने से यहां काम कर रहे 100 से अधिक श्रमिक बेहोश हो गए हैं। इनमें पुरुष के अलावा महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सभी को आनन-फानन में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Jawaharlal Nehru Medical College Hospital) में भर्ती करवाया गया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

अल दुआ मीट फैक्ट्री में हुआ अमोनिया गैस का रिसाव

घटना रोरावर थाना इलाके के अल दुआ मीट फैक्ट्री की है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद फैक्ट्री मालिक ने काफी देर तक इसे बचाने की कोशिश की, इसलिए मामला इतना बिगड़ा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रोरावर थाना इलाके के मथुरा बायपास पर स्थिति अल दुआ मीट फैक्ट्री में अचानक अमोनिया गैस के रिसाव होने से वहां काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया, वे इधर – उधर भागने लगे।

100 से अधिक मजदूर हुए बेहोश

फैक्ट्री में अफरातफरी के माहौल के बीच किसी ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना पुलिस और प्रशासन की टीम हरकत में आई। अलीगढ़ डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसएसपी कलानिधि नैथानी भी घटनास्थल पर पहुंचे। अलीगढ़ कलेक्टर ने बताया कि फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक के कारण 100 से अधिक मजदूर बेहोश हुए हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। करीब 45 मरीजों को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य मजदूरों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कई मरीजों की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है।

घटना की जांच के बाद की जाएगी उचित कार्रवाई: DM

डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि घटना की जांच की जाएगी और गैस लीक के कारणों का पता लगाया जाएगा। जांच के बाद उचित कार्रवाई जाएगी। फिलहाल फैक्ट्री मालिका पर कार्रवाई की पुष्टि नहीं हो पाई है। बता दें कि इससे पहले बुधवार देर शाम ओडिसा के बालासोर जिले में एक फिश प्लांट में अमोनिया गैस लीक होने के कारण 28 से अधिक मजदूर बीमार पड़ गए। सभी का बालासोर जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। कई मरीजों की स्थिति गंभीर बताई गई है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story