×

Aligarh News: कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा बोले- ऑक्सीजन प्लांट लगाने में देश का पहला आत्मनिर्भर राज्य होगा उत्तर प्रदेश

Aligarh News : मंत्री सुरेश राणा दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र का सोमवार को फीता काटकर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ उद्घाटन किया।

Garima Singh
Report Garima SinghPublished By Ashiki
Published on: 5 July 2021 8:11 AM GMT
Aligarh News: कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा बोले- ऑक्सीजन प्लांट लगाने में देश का पहला आत्मनिर्भर राज्य होगा उत्तर प्रदेश
X

 कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा

Aligarh News : अलीगढ़ में प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री सुरेश राणा दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र का सोमवार को फीता काटकर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ उद्घाटन किया। सुरेश राणा अलीगढ़ के प्रभारी मंत्री भी हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में लगातार ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम चल रहा है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश तेजी के साथ ऑक्सीजन प्लांट के मामले में आत्मनिर्भर होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि गन्ना विभाग द्वारा भी उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर के आने की आशंका को लेकर आने वाले समय में स्वास्थ्य व्यवस्था रीड़ साबित होंगी। आजादी के 70 साल में उत्तर प्रदेश में केवल 12 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में साढे चार साल में 75 जिलों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। जो कि ऐतिहासिक कदम है। सरकार द्वारा धीमी गति से आक्सीजन प्लांट लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि 25 जिलों में दौरा किया है और सरकार द्वारा 400 से ज्यादा प्लांट अब तक लगाए जा चुके हैं। लगातार योगी सरकार ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना का काम कर रही है ऑक्सीजन प्लांट को लेकर देश का पहला आत्मनिर्भर राज्य होगा।


पंचायत चुनाव में मतदाताओं का मिला समर्थन

वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष के जीत पर उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने साढ़े चार सालों में विकास की गंगा बहाई है, जिससे यहां के मतदाता विकास के साथ जुड़ कर चलना शुरू किया है और उत्तर प्रदेश में विकास जीता है। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा इसीलिए दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम छोर तक विकास करेंगे और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपने को साकार करेंगे. मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि 67 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष बनना इस बात का संकेत है कि उत्तर प्रदेश में साढे़ चार साल में कानून व्यवस्था, ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य पर काम किया है, जिस पर मतदाताओं ने मुहर लगाई है।


पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के हॉस्पिटल में भर्ती होने पर उन्होंने कहा कि बाबू कल्याण सिंह मेरे जैसे करोड़ों कार्यकर्ताओं के आदर्श व प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने पूरा जीवन समाज व देश की सेवा में लगाया है। वह एक आदर्श है। अलीगढ़ उनकी कर्मभूमि है और लगातार उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि हम सब ईश्वर से यही प्रार्थना करते हैं कि लंबे समय तक उनका मार्गदर्शन मिलता रहे।

Ashiki

Ashiki

Next Story