×

Aligarh News: सुरक्षा की दृष्टि से DM ने जारी की गाइड लाइन, शहर के सभी मार्केट, मॉल रात 10 बजे तक होंगे बंद

Aligarh News: सुरक्षा की दृष्टि और मजदूरों को ध्यान में रखते हुए डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने जारी की नई गाइडलाइन। शहर के सभी मार्केट मॉल रात्रि 10 बजे तक बंद हो जाएंगे।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 12 Jun 2023 5:49 PM GMT

Aligarh News: सुरक्षा की दृष्टि और मजदूरों को ध्यान में रखते हुए डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने जारी की नई गाइडलाइन। शहर के सभी मार्केट मॉल रात्रि 10 बजे तक बंद हो जाएंगे। आदेश का पालन ना करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने के आदेश दिए हैं। इसके लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है।

जिलाधिकारी अलीगढ़ इंद्र विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रम विभाग के मानकों के अनुसार बाजार खुलने, बंद होने और साप्ताहिक बंदी का एक नियम है। उस नियम के तहत कैलकुलेट करने का आदेश पारित किया गया है। उन्होने बताया कि इसके पीछे यह मंशा लॉ एण्ड ऑर्डर को मेन्टेन करना है, जो दुकानदार नियमों का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी। यहां बता दें कि अलग-अलग बाजारों के लिए साप्ताहिक बंदी अलग-अलग फिक्स है। जिस दिन बाजार बंद होते हैं उस दिन कोई व्यक्तिगत रूप से दुकान नहीं खोल पाएगा। इसी तरह दुकान खोलने और बंद करने का समय जारी किया गया है। उसका पालन करें।

कानून व्यवस्था के दृष्टिगत उठाया गया कदम

डीएम ने बताया कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ये निर्देश जारी किए गए हैं। सभी दुकानदारो के लिए ये मानना अनिवार्य है। आदेशों का उल्लंघन करते हुए पकड़े जाने पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि पिछले दिनों गटित लव जिहाद जैसी कई घटनाओं के मद्देनजर शासन प्रशासन की तरफ से सावधानियां बरती जा रही है। इसी क्रम में ये गाइडलाइन भी जारी किया गाय है।

Lakshman Singh Raghav

Lakshman Singh Raghav

Next Story