×

Aligarh News: शादी से चंद घंटे पहले लड़के वालों ने मांगी कार, प्लॉट, नकदी...दुल्हन ने किया शादी से इनकार

Aligarh News: दुल्हन ने कहा, 'शादी से पहले दहेज की मांग किए जाने के बाद भी लालची दूल्हे और उसके परिवार के लोगों के द्वारा शादी के बाद उसको परेशान किया जाएगा। इसलिए शादी से इनकार कर दिया।'

Lakshman Singh Raghav
Published on: 14 Nov 2023 4:26 PM GMT
Aligarh News
X

 प्रतीकात्मक चित्र (Social Media) 

Aligarh News: जिले के बन्ना देवी कोतवाली इलाके में हाथों में मेहंदी सजाए दुल्हन ने दहेज लोभियों के चेहरे पर जोरदार तमाचा मारा है। शादी से ठीक पहले जब लालची दूल्हे ने दहेज में कार और जमीन की डिमांड की, तो बेटी की शादी को लेकर परिवार के सजाए सपने पल भर में चकनाचूर हो गए। लेकिन, दुल्हन ने दहेज लोभी को जोरदार तमाचा मारा। उसने शादी से इनकार कर दिया।

क्या है मामला?

अलीगढ़ की बन्नादेवी कोतवाली क्षेत्र के सराय रहमान निवासी एक पिता के द्वारा अपनी बेटी फराह की शादी जिले के ही हड्डी गोदाम निवासी युवक रिजवान के साथ 5 वर्ष पहले तय की थी। लाखों रुपए खर्च कर मंगनी की गई। दुल्हन फरहा का आरोप है, कि 5 साल पहले दूल्हे रिजवान के साथ मंगनी करने के बाद 14 नवंबर 2023 को दूल्हे पक्ष के लोगों द्वारा बारात लेकर उसके द्वार पर आना था। जहां बारात लेकर आने से पहले दुल्हन पक्ष के लोगों से दहेज में 200 वर्ग गज का प्लॉट और कार समेत नकद रुपए की डिमांड की गई। दूल्हे पक्ष के द्वारा शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन पक्ष के लोगों से दहेज की मांग किए जाने की बात सुनते ही परिवार के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

दुल्हन का शादी से इनकार, बोली- पिता नहीं पूरी कर सकते मांग

वहीं, बेटी की शादी के सपने सजाकर बैठे परिवार के लोगों को गहरा सदमा लगा। लालची दूल्हे के द्वारा दहेज में की गई डिमांड के बाद हाथों में मेहंदी सजाकर बैठी दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हे पक्ष के लोगों से बारात लाने से साफ मना कर दिया। दुल्हन का कहना है, कि दूल्हे पक्ष के लोगों ने उनसे कहा कि जब तक उनको दहेज में प्लॉट कर और नकद रुपए नहीं मिलेंगे। तब तक उनके द्वारा दहेज के समान नहीं उठाया जाएगा। यही वजह है, कि उसके पिता दहेज की मांग पूरी नहीं कर सकते।'

...तो शादी के बाद बढ़ती जाएगी डिमांड

लड़की ने कहा, 'शादी से पहले दहेज की मांग किए जाने के बाद भी लालची दूल्हे और उसके परिवार के लोगों के द्वारा शादी के बाद उसको परेशान किया जाएगा। शादी के बाद परेशान किए जाने की इसी बात को लेकर दुल्हन ने बारात से पहले दहेज में कार, प्लाट और कैश रुपयों की डिमांड करने वाले लालची दूल्हे के साथ शादी करने से साफ इनकार कर दिया। आरोप है, कि बारात लाने से पहले उसके परिवार के लोगों द्वारा दूल्हे को 50 हजार रुपये की तारीख भेजने के साथ ही दोनों तरफ के शादी के कार्ड भी उनके द्वारा ही छपवाए गए थे'।

हो सख्त कार्रवाई

शादी से पहले दूल्हे पक्ष के लोगों द्वारा बारात लाने से पहले दहेज में की गई डिमांड के बाद लड़की के भाई राशिद ने दहेज लोभी लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story