Aligarh News: अलीगढ़ का बदलेगा नाम, अब 'हरिगढ़' के नाम से जाना जाएगा, प्रस्ताव हुआ पास

Aligarh News:- उत्तर प्रदेश के एक और शहर का नाम बदलने जा रहा है। अलीगढ़ नाम जल्द ही बदलकर 'हरिगढ़' हो जाएगा। अलीगढ़ नगर निगम में यह प्रस्ताव पास हो गया है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 7 Nov 2023 10:06 AM GMT (Updated on: 7 Nov 2023 10:20 AM GMT)
Aligarh News
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media) 

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ नाम जल्द ही बदलकर 'हरिगढ़' हो जाएगा। अलीगढ़ नगर निगम में यह प्रस्ताव पास हो गया है। अब इस प्रस्ताव को सरकार के पास भेजा जाएगा। अलीगढ़ के मेयर प्रशांत सिंघल (Aligarh Mayor Prashant Singhal) ने उम्मीद जताई है, कि प्रशासन जल्द ही इसे मंजूरी देगा।

इस संबंध में मेयर प्रशांत सिंघल ने बताया कि, 'नगर निगम की बैठक में एक प्रस्ताव रखा गया था। जिसमें अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ किया जाए। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर दिया गया है। अब इसे आगे सरकार को भेजा जाएगा। मुझे उम्मीद है, कि सरकार हमारी मांग को पूरी करेगा। पुरानी सभ्यता और सनातन धर्म की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए ये मांग आ रही थी। बहुत जल्द अलीगढ़ को हरिगढ़ के नाम से जाना जाएगा।'

पहले भी हुए हैं बदलाव

गौरतलब है कि, अलीगढ़ से पहले कई रेलवे स्टेशन के नाम बदले जा चुके हैं। योगी आदित्यनाथ की सरकार में मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन किया गया था।

'सनातन की परंपरा को आगे बढ़ाने की मांग'

मेयर प्रशांत सिंघल ने आगे बताया, 'नगर निगम की बैठक में प्रस्ताव रखा गया था कि अलीगढ़ का नाम 'हरिगढ़' किया जाए। यह प्रस्ताव सभी ने सर्वसम्मति से पास किया। अब इसे प्रशासन को भेजा जाएगा। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि प्रशासन उनकी मांग पूरी करेगा। उन्होंने कहा, पुरानी सभ्यता और सनातन की परंपरा को आगे बढ़ाने की मांग होती रही है। बहुत जल्द अलीगढ़ को हरिगढ़ के नाम से जाना जाएगा।'

नाम बदलना इतना भी आसान नहीं

भारत में दशकों से शहरों के नाम बदले जाते रहे हैं। आपको बता दें, नाम बदलने की प्रक्रिया इतनी भी आसान नहीं है। किसी शहर का नाम बदलने के लिए पहले नगर पालिका/नगर निगम से प्रस्ताव पास होता है। उसके बाद इसे राज्य कैबिनेट के पास भेजा जाता है। राज्य कैबिनेट में पास होने के बाद नए नाम का गजट जारी होता है। इसके बाद नए नाम की शुरुआत होती है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story