×

Aligarh News: युवती के साथ की दादागिरी, लड़की से मारपीट के बाद फाड़े कपड़े

Aligarh News: मारपीट के दौरान उक्त दबंगों ने उसके कपड़े फाड़ते हुए उसके और उसके भाई पुष्पेंद्र का मोबाइल और जरूरी दस्तावेज लूट लिए। उसके कपड़े फाड़ने का जब उसके भाई ने विरोध किया तो दबंग बदमाशों ने उसके भाई को बुरी तरह से पीटा।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 30 March 2024 11:48 AM GMT
Aligarh news
X

महुआ खेड़ा थाना अलीगढ़ source: Newstrack  

Aligarh News: महुआ खेड़ा थाना इलाके में अपने भाई के साथ खेत का सर्वे करने गई लड़की के साथ दबंगों द्वारा गाली गलौज कर कपड़े फाड़ते हुए मारपीट कर मोबाइल और दस्तावेज लूटे जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद पीड़िता लड़की की शिकायत पर पुलिस ने दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ लिया है। लेकिन मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पिछले कई दिन से हवालात में बंद कुख्यात अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाय पुलिस उल्टा पीड़िता लड़की पर मुकदमा वापस लेने का अनैतिक दबाव बना रही है।

पुलिस की दहशत के चलते पीड़ित परिवार ने भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुनील गुट से न्याय की गुहार लगाई है। जिलाध्यक्ष ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पीड़िता लड़की को जल्द न्याय नहीं मिला तो उनके द्वारा सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन कर अपराधियों की सिफारिश करने वाले नेताओं के चेहरे पर कालिख पोतने का काम किया जाएगा।

यह था मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार महुआखेड़ा निवासी पीड़िता लड़की पूनम कुमारी पुत्री दिनेश कुमार ने बताया कि 28 मार्च 2024 की सुबह जब वह अपने घर से अपने छोटे भाई पुष्पेंद्र के साथ सांगवान सिटी के पास खेतों पर खेत नंबर 253 का सर्वे करने के बाद अपने घर वापस लौट रही थी। उसी दौरान सुकरावली गांव और महुआ खेड़ा क्षेत्र की सीमा पर आधा दर्जन से ज्यादा अज्ञात दबंग लोगो ने उनको पकड़ लिया। जिसके बाद अज्ञात दबंग लोगो ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी।

मारपीट के दौरान उक्त दबंगों ने उसके कपड़े फाड़ते हुए उसके और उसके भाई पुष्पेंद्र का मोबाइल और जरूरी दस्तावेज लूट लिए। उसके कपड़े फाड़ने का जब उसके भाई ने विरोध किया तो दबंग बदमाशों ने उसके भाई को बुरी तरह से पीटा। घटना के बाद दोनों भाई-बहन थाने पहुंचे। उसके बाद अज्ञात दबंग लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित पूनम की तहरीर पर अज्ञात दबंग लोगो के खिलाफ धारा-323,504,392 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करते कर लिया।

तहरीर वापस लेने को लेकर बना रहे दबाव

पीड़िता पूनम का आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस आरोपियों को जेल भेजने के बदले उल्टा उसके परिवार पर ही जबरन दबाव बना रही है। दबाव बनाए जाने के बाद पीड़िता भारतीय किसान यूनियन सुनील गुट के जिलाध्यक्ष के पास पहुंची और पूरे मामले के बारे में बताया। जिसके बाद जिलाध्यक्ष ने यूपी के मुख्यमंत्री से पीड़ित बेटी को न्याय दिलाए जाने की मांग की है।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story