Aligarh News: सड़क हादसे में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप

Aligarh News: अलीगढ़ में एक विवाहिता के एक्सीडेंट के बाद मौत को लेकर उसके मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 31 Jan 2024 12:56 PM GMT
Aligarh news
X

accident source : social media 

Aligarh News: भारत देश लगातार तरक्की की तरफ अग्रसर हो रहा है। जहाँ एक तरफ महिलाएं आसमान की उचाइयां छू रही है और देश विदेश में अपना नाम रौशन कर रही है। उनका परिवार भी उनका साथ दे रहा है। वहीँ दूसरी तरफ आज भी देश में हर रोज कोई न कोई महिला घरेलू हिंसा का शिकार हो रही है। ऐसा ही एक मामला अलीगढ़ से सामने आया है। अलीगढ़ में एक विवाहिता के एक्सीडेंट के बाद मौत को लेकर उसके मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है।

विवाहिता की चार साल पहले शादी हुई थी और उनकी एक बच्ची भी है। मायके पक्ष ने विवाहित पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं 3 साल की बच्ची पर भी ससुराल पक्ष द्वारा अत्याचार के आरोप लगाए हैं। यह घटना थाना जवां के कासिमपुर इलाके की है ।

शादी को हो गए थे चार साल

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कानपुर की रहने वाली संगीता की शादी अलीगढ़ के रहने वाले विजय कुमार से चार साल पहले हुई थी। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर संगीता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मृतक की भाभी सुधा ने आरोप लगाया है कि छोटी-छोटी बातों पर संगीता को ताने सुनाए जाते थे। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। संगीता का मोबाइल भी छीन कर रख लिया गया था।

जब हादसा हुआ दोनों पति पत्नी देखने गए थे फिल्म

मंगलवार को पति विजय कुमार पत्नी को रामघाट रोड स्थित जीबीएम मॉल में फिल्म दिखाने ले गया था। माल से पिक्चर देखकर दोनों लौट रहे थे । रास्ते में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री से लगभग 1 किलोमीटर पहले विजय की आई 10 कार में पंचर हो गया । विजय अपनी गाड़ी साइड में खड़ी कर पंचर वाले टायर बदल रहा था। उसकी पत्नी संगीता मोबाइल से टॉर्च जलाकर स्टेपनी खुलवाने में मदद करवा रही थी। इसी दौरान कोहरे में तेज गति से आ रहे डंपर गाड़ी ने संगीता को रौंद दिया।

मृतक की भाभी सुधा ने लगाया ससुराल पक्ष पर आरोप

संगीता की मौत की खबर रात में ही मायके पक्ष को दे दी गई थी। वहीं, मृतक की भाभी सुधा ने पति विजय और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाये हैं। भाभी ने बताया कि साजिश के तहत प्लान करके संगीता का एक्सीडेंट कर उसकी हत्या की गयी है। थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ससुराल पक्ष पर साजिश के तहत संगीता की हत्या करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं संगीता की 3 साल की बेटी को भी ससुराल में टॉर्चर किया जाता था। फिलहाल अभी घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story