×

Aligarh: रिटायर्ड फौजी को बंधक बनाकर 15 लाख की ज्वैलरी-दो लाख नकदी की लूट, छत के रास्ते घुसे थे घर में

Aligarh Crime News: घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन ने बताया, कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 4 Dec 2023 10:21 AM GMT
Aligarh Crime News
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media) 

Aligarh Crime News:अलीगढ़ के क्वार्सी थाना के नगला पटवारी इलाके में रिटायर्ड फौजी के घर डकैतों ने धावा बोल दिया। आधी रात को घर में घुसे बदमाशों ने 15 लाख रुपए की ज्वैलरी और करीब दो लाख की नकदी लूट ली। इतना है नहीं अपराधियों ने रिटार्यड फौजी को बंधक बनाकर पीटा।

30 तोला सोना और 2 लाख नकद की लूट

रिटायर्ड फौजी के भाई ने बताया कि, 'देर रात भाई घर में सो रहा था। अज्ञात बदमाश घर की छत के रास्ते नीचे आए। वहीं, रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी को गन प्वाइंट पर लिया। विरोध करने पर पिटाई भी की। जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई। बदमाशों ने घर में आतंक मचाया। लगभग 30 तोला सोना और करीब दो लाख रुपये नकद लूट ले गये।

छत काटकर घर में घुसे

बताया जा रहा है, कि घर में रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी ही रह रहे थे। वहीं, घर के पीछे बनी छत की दीवार को काटकर बदमाश घर में घुसे। जिसमें एक ने जाकर मेन गेट खोल दिया। जिससे अन्य बदमाश भी घर में अंदर घुस आये। बदमाशों ने फौजी की पत्नी को गन पॉइंट पर लिया।

ये बताया पीड़ित ने

घटना की सूचना मिलते ही थाना क्वार्सी पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ित की तहरीर पर पांच अज्ञात डकैतों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। डकैतों की खोज में पुलिस टीम लगाई गई है। रिटायर्ड फौजी के भाई राशिद अली ने बताया, कि 'दीवार काटकर बदमाश अंदर घुसे। घर उनकी पत्नी को गन प्वाइंट पर लेने के बाद 15 लाख की ज्वैलरी और करीब दो लाख रुपए का कैश लूट ले गये। ज्वेलरी बेटियों के रखे थे।'

ठंड बढ़ते ही अपराधी सक्रिय

ठंड का मौसम शुरू होते ही बदमाश सक्रिय हो गये हैं। घटना को प्रोफेशनल तरीके से बदमाशों ने अंजाम दिया है। पहले घर की रेकी की गई। बता दें, रिटायर्ड फौजी की तीन बेटियां हैं, सभी बाहर रहती हैं। रिटायर्ड फौजी और पत्नी घर पर अकेले रहते थे। घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन ने बताया, कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story