Aligarh News: शपथ ग्रहण समारोह में पंडाल में गूंजा 'अल्लाह हू अकबर', मुस्लिम महिला पार्षद ने लगाया नारा

Aligarh News: शबाना असलम का कहना है कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उसके द्वारा मंच से अल्लाह हू अकबर का नारा लगाने के पीछे उसका कोई उद्देश्य नहीं था। बल्कि वह यहां पर धर्म की राजनीति करने नहीं आई है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 27 May 2023 5:53 PM GMT (Updated on: 27 May 2023 10:24 PM GMT)
Aligarh News: शपथ ग्रहण समारोह में पंडाल में गूंजा अल्लाह हू अकबर, मुस्लिम महिला पार्षद ने लगाया नारा
X
BJP मेयर के शपथ ग्रहण समारोह में के पंडाल में मुस्लिम महिला पार्षद ने लगाया 'अल्लाह हू अकबर' का नारा: Photo- Newstrack

Aligarh News: जनपद अलीगढ़ में हुए निकाय चुनाव के बाद भाजपा के मेयर प्रत्याशी सहित 90 पार्षदों का बन्नादेवी क्षेत्र स्थित नुमाइश ग्राउंड मैदान स्थित कृष्णाजलि सभागार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान जब भाजपा मेयर प्रशांत सिंघल का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था तभी जमालपुर के वार्ड नंबर 59 से निर्वाचित मुस्लिम महिला शबाना आलम के द्वारा शपथ लेते हुए मंच से अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने शुरू कर दिए। जिसके बाद शपथ ग्रहण समारोह का पंडाल 'अल्लाह हू अकबर' के नारों से गूंज गया।

मुस्लिम महिला पार्षद के द्वारा भाजपा मेयर के बराबर में खड़े होकर मंच से लगाए गए अल्लाह हू अकबर के नारे का 7 सेकंड एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस 7 सेकंड के वीडियो में महिला पार्षद भाजपा मेयर के बराबर में खड़े होकर अल्लाह हू अकबर का नारा लगाती और भाजपा मेयर अल्लाह हू अकबर का नारा लग रही मुस्लिम महिला को देखते ही रह गए। शपथ ग्रहण में धार्मिक नारा लगाकर डॉक्टर शबनम असलम ने मंच पर बैठे सभी पदाधिकारियों की हलचल बढ़ा दी।

अल्लाह हू अकबर का नारा लगाए गए

वहीं अल्लाह हू अकबर का नारा लगाए जाने के बाद वार्ड नंबर 59 जमालपुर के नवनिर्वाचित मुस्लिम महिला पार्षद शबाना असलम का कहना है कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उसके द्वारा मंच से अल्लाह हू अकबर का नारा लगाने के पीछे उसका कोई उद्देश्य नहीं था। बल्कि वह यहां पर धर्म की राजनीति करने नहीं आई है। जैसा कि भाजपा के मेयर द्वारा उनसे शुक्रवार को कहा गया था कि हम सभी लोग मिलजुल कर काम करेंगे। उसी के तहत सभी लोगों को इस शपथ ग्रहण समारोह में पूरा मान सम्मान दिया गया। कहा कि शपथ ग्रहण के दौरान अल्लाह हू अकबर का नारा लगाने के पीछे उनका कोई मकसद नहीं था। बल्कि अपने धर्म का पालन करना हर इंसान का फर्ज है और हमारा जो हिंदुस्तान है, वह हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्म से बंधा हुआ है।

हम सभी लोग अपने अपने धर्म से जुड़े हुए हैं और सबकी अपनी अपनी अलग-अलग मान्यताएं है। जिसके पीछे उनका कोई राजनीतिक ताल्लुक नहीं है। इसके साथ ही बताया कि उसके शपथ ग्रहण समारोह के दौरान माइक बंद था। माइक नहीं होने के चलते वह मंच पर खड़े होकर सोच रही थी कि वह शपथ को कैसे पढ़े ओर शपथ को पढ़ नहीं पा रही थी। इसी को लेकर वह शपथ ग्रहण समारोह के दौरान परेशान थी। जिसके बाद उसके द्वारा बिना माइक के ही शपथ को पढ़ा गया था। शपथ लिए जाने के बाद उसके द्वारा पूरी निष्ठा के साथ अपने काम को अंजाम दिया जाएगा।

आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में निकाय चुनाव में चुने गए पार्षद और मेयर के शपथ ग्रहण समारोह नुमाइश मैदान स्थित कृष्णांजलि सभागार में आयोजित किया गया था। जिसमें नव निर्वाचित होकर आए भाजपा मेयर प्रशांत सिंघल सहित 90 वार्डो के पार्षदों को शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। जिसके बाद नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर प्रशांत सिंघल एवं 90 पार्षदों को नुमाइश मैदान स्थित कृष्णांजलि सभागार में भव्य समारोह के बीच शपथ दिलाई गई। वहीं समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण शामिल रहे। वहीं शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन को भव्य बनाने के लिए नगर निगम एवं प्रशासन द्वारा कल ही तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया था।

डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने नगर आयुक्त अमित आसेरी को समारोह में मेयर एवं पार्षदों को शपथ ग्रहण कराने की जिम्मेदारी दी थी, जिसके फलस्वरूप अमित आसेरी द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई। वहीं नगर निगम का 11 मई को चुनाव एवं 13 मई को चुनाव परिणाम घोषित हुआ था। इसके बाद से नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की निगाहें शासन स्तर से जारी होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम की ओर टिकी हुई थीं। शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम घोषित किए जाने के बाद शनिवार 27 मई को भाजपा के मेयर प्रशांत सिंघल सहित 90 वार्डो के पार्षदों को शपथ दिलाते हुए शपथ कार्यक्रम संपन्न कराया।

Lakshman Singh Raghav

Lakshman Singh Raghav

Next Story