×

Aligarh News: AMU कर्मचारियों ने निकाला पैदल मार्च, वीसी-रजिस्ट्रार 'गो बैक' के लगे नारे...10 मांगें मानने की रखी शर्त

Aligarh News: एमयू प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम ने बताया कि, 'कर्मचारियों का धरना चल रहा है। आज पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि, सभी चीजें कानून के हिसाब से होती है। आगे भी इसी हिसाब से होंगी।'

Lakshman Singh Raghav
Published on: 18 Nov 2023 3:40 PM GMT
Aligarh News
X

Aligarh News (Social Media)

Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में कर्मचारियों ने शनिवार (18 नवंबर) को डक पॉइंट से लेकर बाबे सैय्यद गेट तक पैदल मार्च निकाला। बता दें, एएमयू कर्मचारी पिछले कई दिनों से 10 सूत्री मांगों को लेकर स्ट्राइक पर हैं। अलीगढ़ एएमयू कर्मचारियों (Aligarh AMU employees) ने हड़ताल के 22वें दिन अपने दुखों का इजहार करने के लिए पैदल मार्च निकाला। कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान कुलपति और रजिस्ट्रार 'गो बैक' (VC and Registrar 'Go Back') के नारे लगाये गये। कर्मचारियों का कहना है, कि 'एएमयू प्रशासन कर्मचारियों की हालत देखकर भी खामोश बैठा है। डेली वेजेज कर्मचारियों के न ही कंफर्मेशन की कवायद कर रहा है और न ही सैलरी बढ़ा रहा है। कर्मचारियों के सभी भत्ते भी रोक रखे हैं।

एलटीसी, डीए और भत्ते नहीं मिल रहे

हड़ताल कर रहे कर्मियों ने ये भी कहा कि, 'कर्मचारियों को न ही बच्चों का एजुकेशन अलाउंस मिल रहा है। एलटीसी, डीए और इंक्रीमेंट भी नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों को रेगुलर भी नहीं किया जा रहा है। अलीगढ़ एएमयू कर्मचारी साजिया अफरोज ने बताया, कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी। तब तक कर्मचारी धरना देते रहेंगे। साजिया ने आगे कहा, कर्मचारियों को रखने का जो प्रोसीजर होता है, उसे फालो किया जाये।'

एएमयू प्रशासन कान बंद कर सोया है

साजिया अफरोज ने आगे कहा, 'एएमयू प्रशासन को सोचना चाहिए था कि, उसके पास कितना फंड है। कितने कर्मचारी रखने हैं। जब यूनिवर्सिटी में स्टाफ बहुत बढ़ गए तो भर्ती नहीं करनी चाहिए थी। एएमयू कर्मचारी नेता आफाक अहमद ने बताया, कि एएमयू प्रशासन कान बंद कर सोया हुआ है। इसको जगाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने ये भी कहा कि, हमारी 10 मांगें मान ली जाए। नहीं तो अनिश्चितकालीन स्ट्राइक पर चले जाएंगे।'

AMU प्रॉक्टर बोले- कानून के हिसाब से होगी

वहीं, एएमयू प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम (AMU Proctor Mohammad Wasim) ने बताया कि, 'कर्मचारियों का धरना चल रहा है। आज पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि, सभी चीजें कानून के हिसाब से होती है। आगे भी इसी हिसाब से होंगी।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story