TRENDING TAGS :
Aligarh News: किसानों के साथ दुर्व्यवहार व गिरफ्तारी के विरोध मे सुनील चौधरी ने राष्ट्रपति महोदय के नाम सौंपा ज्ञापन
Aligarh News: पत्रकारो को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी व युवा जिलाध्यक्ष कौशल बघेल ने संयुक्त रूप से कहा कि किसान देश का अन्नदाता है और वह अपनी जायज मांगों को लेकर 14 महीनो से आंदोलन कर रहे थे।
किसानों के साथ दुर्व्यवहार व गिरफ्तारी के विरोध मे यूनियन सुनील ने राष्ट्रपति महोदय के नाम सौंपा ज्ञापन (photo: social media )
Aligarh News: जिला कलेक्ट्रेट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी के नेतृत्व मे पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियो ने पंजाब सरकार द्वारा किसानों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार व उत्पीड़न के विरोध मे आक्रोश व्यक्त किया। महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम सुधीर कुमार को सौंपा और कहा कि किसानों के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नही किया जाएगा। पंजाब सरकार द्वारा किसानों का उत्पीड़न बंद नही किया गया तो भारतीय किसान यूनियन सुनील राष्ट्रव्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। जिसकी जिम्मेदारी सरकार व जिला प्रशासन की होगी।
पत्रकारो को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी व युवा जिलाध्यक्ष कौशल बघेल ने संयुक्त रूप से कहा कि किसान देश का अन्नदाता है और वह अपनी जायज मांगों को लेकर 14 महीनो से आंदोलन कर रहे थे। पंजाब सरकार के द्वारा किसानों को जबरन उठाकर जेल भेजने का काम किया गया है। किसानों के साथ पंजाब पुलिस ने जो बर्बरता की है वह बहुत ही निंदनीय है। पंजाब सरकार के इशारे पर पंजाब पुलिस प्रशासन के द्वारा किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन को तानाशाही रूप से खत्म कराया गया है। जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। क्योंकि किसान अपनी मांगों को लेकर शांन्तिपूर्ण आन्दोलन कर रहे थे। हम ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से मांग करते है कि जिन किसानों व किसान नेताओं को पंजाब सरकार द्वारा जेल में बंद किया गया है उनकी तुरन्त रिहाई करने के लिए पंजाब सरकार को आदेशित करें।
किसानों को जेल से रिहा करने के लिए आवश्यक कदम उठायेगी
भारतीय किसान यूनियन सुनील की मांग है कि पंजाब सरकार को बर्खास्त करें अन्यथा किसानों के हित में भारतीय किसान यूनियन किसानों को जेल से रिहा करने के लिए आवश्यक कदम उठायेगी। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं सरकार की होगी। ज्ञापन के दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष किशन सिंह लोधी,जिला महासचिव देवेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार, प्रदेश सचिव विनोद चौधरी,मंडल सचिव रवि बघेल,जिला सचिव शहजाद, पूजा शर्मा, चंद्रवीर शर्मा,किशनलाल,मनोज,ललित कुमार, महानगर उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी,विनोद, योगेश, शहर अध्यक्ष एहतश्याम,महानगर कोषाध्यक्ष दलवीर सिंह,रामवीर सिंह उपस्थित रहे।